फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The fourth merit list for admission to ITI will be released on 4th

Jind News: आईटीआई में दाखिले के लिए चार को जारी होगी चौथी मेरिट लिस्ट

Sat, 02 Aug 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 02 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The fourth merit list for admission to ITI will be released on 4th
02जेएनडी01-आईटीआई में दाखिले से संबंधित जानकारी लेने पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत : आईटीआई - फोटो : संवाद
जींद। आईटीआई में तीन मेरिट लिस्ट के बाद भी खाली सीट बच गई हैं। इसके लिए अब चार अगस्त को चौथी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम चौथी मेरिट लिस्ट में आएगा उनके दस्तावेजों की जांच चार जुलाई से लेकर आठ जुलाई तक दस्तावेजों की जांच होगी और नौ जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अब तक 944 सीटों पर 576 विद्यार्थियों का दाखिला हो गया है। अभी भी आईटीआई में 368 सीट खाली बची हुई हैं।
विज्ञापन

संस्थान के प्राचार्य नरेश कुमार ने बताया कि जो सीट अभी रिक्त हैं उनके लिए चार अगस्त को चौथी मेरिट सूची जारी की जाएगी। विद्यार्थियों को एसएमएस और टेलीफोन कॉल के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से भी सूचित किया जा रहा है ताकि वे समय से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में एक विशेष हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है जहां प्रशिक्षित स्टाफ विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है। यहां विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज, फीस भुगतान प्रक्रिया और अन्य प्रवेश संबंधी दिशा निर्देशों की जानकारी दी जा रही है।

संस्थान प्रशासन ने सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों से कहा कि देरी से आवेदन या दस्तावेज अधूरे रहने की स्थिति में विद्यार्थी चयन सूची से बाहर हो सकते हैं।
राजकीय आईटीआई में खाली सीटों की सूची
ट्रेड-कुल सीट-दाखिले हुए-खाली बची सीट
इलेक्ट्रीशियन-80-70-10
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट-48-43-5
वायरमैन-40-35-5
फिटर-40-31-9
स्टेनो हिंदी-48-41-7
मैकेनिकल डीजल-24-20-4
आरएसी-24-19-5
स्टेनो अंग्रेजी-48-38-10
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक-48-36-12
मैकेनिक मोटर व्हीकल ड्यूल एच-24-16-8
प्लंबर-48-22-26
ड्राफ्ट्समैन सिविल-24-19-5
मशीनिस्ट-40-27-13
टर्नर-20-10-10
ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल-20-10-10
वेल्डर ड्यूल एच-40-15-25
मैकेनिक ट्रैक्टर-40-18-22
टीपीईएस-24-15-9
फिटर ड्यूल एच-20-11-9
पेंटर-20-7-13
ड्रेस मेकिंग-40-9-31
मैकेनिक ड्यूल एच-24-13-11
जियो इंफॉर्मेटिक्स असिस्टेंट-48-16-32
वुड वर्क टेक्नीशियन-48-8-40
स्विंग टेक्नोलॉजी-40-10-30
मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल-24-17-6
कुल-944-576-368
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed