फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The five-foot-wide road has not been paved for three years, and people are frustrated.

Jind News: तीन साल से पांच फीट की सड़क नहीं हुई पक्की, लोग परेशान

Sun, 14 Dec 2025 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The five-foot-wide road has not been paved for three years, and people are frustrated.
13जेएनडी22-राजनगर में मातावाली गली दिखाते हुए कॉलोनीवासी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर के राजनगर में माता वाली सड़क का महज पांच फीट का टुकड़ा तीन साल से पक्का नहीं हुआ है। रोजाना वहां दोपहिया वाहनों के गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। कॉलोनीवासियों ने कई बार प्रशासन और नगर पार्षद से गुहार लगाई लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
माता वाली सड़क कॉलोनी का मुख्य रास्ता है। इसी रास्ते से बच्चे स्कूल जाते हैं। वहीं, बुजुर्ग मंदिर और बाजार पहुंचते हैं, जबकि आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य वाहन भी यहीं से गुजरते हैं। सड़क कच्ची होने के कारण कई बार वाहन फंस जाते हैं।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में गहरे गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल भी हो चुके हैं।
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि कि बच्चों को स्कूल भेजते समय उन्हें डर बना रहता है। कीचड़ और फिसलन के कारण छोटे बच्चे गिर जाते हैं। बुजुर्गों को चलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी न होने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कई बार लोग अंधेरे में गड्ढों में गिरने से बाल-बाल बचे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द बजट स्वीकृत किया जाए और सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाए ताकि कॉलोनीवासियों को वर्षों से चली आ रही इस समस्या से राहत मिल सके।


मैं नगर पार्षद को कई बार समस्या से अवगत कर चुका हूं। हर बार आश्वासन तो मिला लेकिन सड़क निर्माण का काम आज तक शुरू नहीं हुआ। --विजय कुमार

चुनाव के समय वादे किए गए थे कि सड़क को प्राथमिकता के आधार पर पक्का कराया जाएगा। तीन साल बीत जाने के बाद भी हालात जस के तस हैं। नप अधिकारियों को भी लिखित और मौखिक शिकायत दी गई लेकिन फाइलें दफ्तरों में ही अटकी हुई हैं। -जयपाल

बुजुर्गों को रात के समय ज्यादा दिक्कत आती है। उन्हें गड्ढे दिखाई नहीं देते। ऐसे में कई बार वहां गिरकर चोट लग चुकी है। प्रशासन को इस समस्या को गंभीरत से लेना चाहिए।

-लीला राम

सड़क की लंबाई ज्यादा नहीं है और चौड़ाई भी केवल पांच फुट है। ऐसे में इसके निर्माण में ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा। इसके बावजूद काम लटकना समझ से परे है। -सुशील

सड़क निर्माण की मंजूरी के लिए चंडीगढ़ फाइल भेजी हुई है। मंजूरी आते ही सड़क का निर्माण करवा दिया जाएगा। -विक्की, पार्षद, वार्ड-8 जींद

13जेएनडी22-राजनगर में मातावाली गली दिखाते हुए कॉलोनीवासी। संवाद

13जेएनडी22-राजनगर में मातावाली गली दिखाते हुए कॉलोनीवासी। संवाद

13जेएनडी22-राजनगर में मातावाली गली दिखाते हुए कॉलोनीवासी। संवाद

13जेएनडी22-राजनगर में मातावाली गली दिखाते हुए कॉलोनीवासी। संवाद

13जेएनडी22-राजनगर में मातावाली गली दिखाते हुए कॉलोनीवासी। संवाद

13जेएनडी22-राजनगर में मातावाली गली दिखाते हुए कॉलोनीवासी। संवाद

13जेएनडी22-राजनगर में मातावाली गली दिखाते हुए कॉलोनीवासी। संवाद

13जेएनडी22-राजनगर में मातावाली गली दिखाते हुए कॉलोनीवासी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article