{"_id":"62af73a87d844316dc10d7ea","slug":"the-fate-of-39-candidates-for-the-post-of-head-and-276-for-the-post-of-councilor-is-locked-in-evm-jind-news-rtk6500210158","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के 39 और पार्षद पद के 276 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के 39 और पार्षद पद के 276 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद
विज्ञापन
रोहतक रोड पर स्थित एक मतदान केंद्र पर लगी महिलाओं की लाइन। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। निकाय चुनाव के तहत नरवाना व जींद नगर परिषद और उचाना व सफींदों नगर पालिका के प्रधान और पार्षद पदों के लिए रविवार को मतदान आरोप प्रत्यारोपों के बीच संपन्न हो गया। कोई हिंसक घटना नहीं हुई। दो नगर परिषद और दो नगर पालिकाओं के चुनाव में कुल औसतन 70.21 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में कुल दो लाख एक हजार 581 मतदाताओं में से एक लाख 41 हजार 534 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें सबसे अधिक उचाना में 80.6, सफीदों में 76.5, नरवाना में 75.9 और सबसे कम मतदान जींद में 65.7 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही जिले में नगर परिषद व नगर पालिका प्रधान पद के लिए 39 और पार्षद पद के लिए 276 समेत कुल 315 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद हो गऐं। शाम को सात बजे सभी पोलियां पार्टियों ने स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा कराई। इस दौरान कुछ स्थानों पर फर्जी मतदान करने की शिकायतें भी आईं।
राजकीय कॉलेज के मतदान केंद्र में फर्जी मतदान के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। वहीं नरवाना में भी फर्जी वोट का मामला सामने आने पर अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को हिरासत में लिया। निर्दल व कांग्रेस समर्थित नगर परिषद जींद में प्रधान पद की उम्मीदवार निशा लखीना के ससुर राजू लखीना ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र में विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा तथा उनके पीए पर मतदान रुकवाने के आरोप लगाए। उन्होंने यहां फर्जी मतदान के आरोप भी लगाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि नगर परिषद एवं नगरपालिका चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ। सुबह से ही मतदान के प्रति प्रत्येक मतदाता विशेषकर महिलाओं में भारी उत्साह दिखाई दिया और पूरी प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग का भी सहयोग किया। नरवाना नगर परिषद में 44465 में से 33768 वोट पोल हुए जो 75.9 प्रतिशत रहा। जींद नगर परिषद में एक लाख 20 हजार 205 में से 79013 वोट पोल हुई जो 65.7 प्रतिशत, सफीदों नगर पालिका में कुल 24407 में से 18675 वोट डाली गई, यहां कुल 76.5 प्रतिशत तथा उचाना नगर पालिका में कुल वोट 12 हजार 506 में से करीब 10 हजार 78 वोट डाली गई, यहां कुल 80.6 प्रतिशत मतदान हुआ और जिला में निकाय चुनाव में 70.21 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के लिए 22 जून को सुबह मतगणना का कार्य किया जाएगा।