फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The family reached the city police station seeking justice in the Suraj Bhan murder case

Jind News: सूरजभान मर्डर मामले में इंसाफ की गुहार लेकर शहर थाने पहुंचे परिजन

Sun, 20 Apr 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The family reached the city police station seeking justice in the Suraj Bhan murder case
19जेएनडी37-थाने में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर पहुंचे मृतक सूरजभान के परिजन। संवाद
नरवाना। चार दिन पहले नरवाना में हुए सूरजभान मर्डर मामले में रोष प्रकट करते हुए शनिवार लो इसी रोष के चलते काफी संख्या में परिजन इंसाफ की गुहार लेकर शहर थाना पहुंच गए। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने शहर थाना प्रभारी के सामने कहा कि मर्डर करने में एक नहीं काफी लोग शामिल हैं, उनको भी गिरफ्तार करो।
विज्ञापन

परिजनों की इस मांग पर पुलिस ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है, जिन लोगों को आप कह रहे हो, उनके नाम दे दो पकड़ लिया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने पुलिस के सामने ही मांग कि सूरजभान का मर्डर करने का जो मुख्य आरोपी है, उसे फांसी की कड़ी सजा दी जाए और पूरे परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए ताकि न्याय मिल सके। वहीं 16 अप्रैल को दोपहर बाद दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर बनी एक फैक्टरी के बाहर धर्म सिंह कॉलोनी की गली नंबर 5 निवासी करीब 45 वर्षीय सूरजभान के सिर में पीछे से किसी ने रॉड से हमला कर दिया था। घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर एक को नामजद कर अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सीआईए ने मामले में मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अन्य लोग जिनके नाम नहीं है, वह पहुंच से बाहर है। इन्हीं लोगों को पकड़े जाने की मांग शनिवार को परिवार के सदस्यों ने शहर थाना प्रभारी के सामने रखी है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि नाम दे दो पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन


थाने में मृतक सूरजभान की बेटी ने जताया अपना दुख
थाने में परिजनों के साथ पहुंची मृतक सूरजभान की बेटी फूट फूटकर रोई। बेटी का रोते रोते हुए कहना था कि उसके पिता को वापस लाओ। पिता का सपना था कि उसकी बेटी बहुत ज्यादा पढ़े लिखे और एक अच्छी अधिकारी बन देश सेवा करे। अब में अपने पिता का सपना पूरा करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक सूरजभान के परिजन थाने में आए थे। उनकी मांग थी कि अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाए। उनकी मांग पर कहा गया था कि जिन अन्य लोगों को वह बता रहे हैं, उनके नाम दे दो। इसके अलावा पुलिस पूरी जांच में जुटी है, सीसीटीवी कैमरों को भी जांचा जा रहा है।
-ईश्वर सिंह, शहर थाना प्रभारी नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed