फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The emergency ward of the Civil Hospital will reopen on Monday.

Jind News: नागरिक अस्पताल में सोमवार को दोबारा शुरू होगा इमरजेंसी वार्ड

Sat, 11 Oct 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The emergency ward of the Civil Hospital will reopen on Monday.
11जेएनडी12: नागरिक अस्पताल की एमरजेंसी में बनाए गए कैबिन। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में मरम्मत के चलते बंद हुआ इमरजेंसी वार्ड सोमवार से शुरू होगा। मरीजों की परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी को सख्त निर्देश दिए हैं। इमरजेंसी में बैड लगा दिए गए हैं और अभी ऑक्सीजन इंस्टालेशन करनी बाकी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के केबिन बनाकर तैयार हैं जो थोड़ा बहुत काम बचा है उसको जल्द पूरा करने के निर्देश हैं। मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी वार्ड का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

वार्ड में 10 बैड की क्षमता को बढ़ा कर 20 बैड किया गया है ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार मिल सकेगा। 15 दिनों से ही वार्ड के सामने ही खुले हॉल को इमरजेंसी बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते कई बार गंभीर मरीजों के उपचार में बाधा आ रही है और कई मरीजों को असुविधाजनक हालात में उपचार भी करना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक यह स्थिति निर्माण कार्यों या अन्य तकनीकी कारणों से उत्पन्न हुई है लेकिन अब इसे तुरंत सुधारने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
इमरजेंसी वार्ड को तैयार करने के लिए बैड लगाने का काम शुरू हो गया है। साथ ही प्रत्येक बैड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं। सोमवार तक ऑक्सीजन की व्यवस्था पूरी करवा कर इमरजेंसी को शुरू करवाया जाएगा।

वर्जन
इस समय अस्पताल के जीर्णोद्धार के साथ इमरजेंसी को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। सोमवार तक इमरजेंसी में उपचार शुरू कर दिया जाएगा। सोमवार तक इमरजेंसी वार्ड में सभी तरह के कार्य पूरे कर इसे शुरू करवाया जाएगा।-डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed