फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The easterly wind blowing at a speed of 21 km softened the heat.

Jind News: 21 किमी की रफ्तार से चली पूर्वाई हवा ने गर्मी के तेवर ढीले किए

Sat, 30 May 2026 06:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
The easterly wind blowing at a speed of 21 km softened the heat.
30जेएनडी17-शहर के हुडा एरिया में दोपहर के समय हो रही बारिश। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में शनिवार को मौसम के करवट बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही करीब 21 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वाई हवा चलती रही जिससे वातावरण में नमी बढ़ी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद धूलभरी आंधी के साथ हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।
शनिवार को दिन का आगाज साफ मौसम के साथ हुआ। हवा भी ठंडी रही। बाद में मौसम ने तेजी से करवट ली और धूलभरी हवा चलने लगी। इससे बिजली भी गुल हो गई। कुछ समय के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे गर्मी और धूल भरी हवा से राहत मिली। हालांकि बारिश ज्यादा देर नहीं हुई। इसके बावजूद मौसम को सुहाना बना दिया।
विज्ञापन

किसान भी इस बारिश से खुश नजर आए, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी। पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और पूर्वी हवा के चलते धूप का असर भी कुछ कम रहा। दिनभर चली पूर्वाई हवा के कारण अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जहां पिछले दिनों तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में नमी की मात्रा 24 प्रतिशत और हवा की गति सुबह 21 किमी. प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
फसलों के लिए फायदेमंद

बारिश भले ही कम हुई हो लेकिन फसलों को लिए फायदेमंद है। भीषण गर्मी के कारण फसलें और सब्जियां झुलसने लगी थीं। गर्मी का कामकाज पर भी प्रभाव पड़ रहा था। फिलहाल खरीफ की फसल नरमा, ज्वार, मूंग, बाजरा की फसल की बिजाई हो चुकी है। हालांकि नरमा की फसल को फिलहाल बारिश की ज्यादा जरूरत थी क्योंकि कई जगह तो नरमा की फसल एक से डेढ़ फीट लंबी हो चुकी है।
बॉक्स
बिजली कटों ने किया परेशान
शनिवार को भी बिजली कटों ने लोगों को खासा परेशान किया। रात में भी अघोषित कट लगे जिसके कारण निगम सर्कल कार्यालय में 250 से ज्यादा शिकायत दर्ज करवाई गई। वहीं दनौदा पाॅवर हाउस के अधीन आने वाले गांव सच्चाखेड़ा, फरैण कलां, कलौदा कलां, नेहरा, अमरगढ़, दबलैन में रात में 30-30 मिनट के कट लगे। वहीं दिन में भी शेडयूल के अनुसार बिजली नहीं दी गई थी।

बॉक्स
आगामी दिनों के तापमान पर एक नजर
तारीख-न्यूनतम-अधिकतम
31 मई-25-33 डिग्री
1 जून-26-36 डिग्री
2 जून-28-39 डिग्री
3 जून-27-39 डिग्री
4 जून-28-37 डिग्री
5 जून-28-38 डिग्री
वर्जन
पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय परिस्थितियों के प्रभाव से क्षेत्र में मौसम परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसके चलते अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने और तेज हवा चलेगी। रविवार दोपहर या शाम के समय बारिश होने की संभावना है।-डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद

30जेएनडी17-शहर के हुडा एरिया में दोपहर के समय हो रही बारिश। संवाद

30जेएनडी17-शहर के हुडा एरिया में दोपहर के समय हो रही बारिश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed