फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The district experienced light rain and hailstorms, leading to a drop in temperature; farmers are worried.

Jind News: जिले में बूंदाबांदी के साथ ओले गिरे, बढ़ी ठंड, किसान चिंतित

Wed, 28 Jan 2026 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The district experienced light rain and hailstorms, leading to a drop in temperature; farmers are worried.
27जेएनडी37, 38: जाजनवाला गांव में हुई ओलावृ​ष्टि। संवाद
जींद। जिले में मौसम ने फिर करवट लेते हुए किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं। मंगलवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं दोपहर और शाम को कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। अलेवा क्षेत्र में 14 एमएम बारिश दर्ज की गई। नरवाना क्षेत्र में दोपहर को करीब 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन

ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर गेहूं, सरसों, चना और सब्जी फसलों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। फसल इस समय नाजुक अवस्था में है और ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले के नरवाना क्षेत्र के गांवों में कर्मगढ़, दनौदा कलां व दनौदा खुर्द, जाजनवाला, बद्दोवाल, दबलैन, सच्चाखेड़ा, कलौदा कलां व कलौदा खुर्द में ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के अनुसार, कुछ गांवों में ओले गिरने से गेहूं की पत्तियां टूट गईं जबकि सरसों की फसल में फूल झड़ गए। सब्जी उत्पादक किसानों को भी भारी नुकसान का अंदेशा है। क्योंकि ओलों से पत्तेदार सब्जियों को सीधा नुकसान पहुंचा है। किसान खेतों का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन कर रहे हैं और प्रशासन से गिरदावरी करवा कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

गिर सकता है न्यूनतम तापमान
बूंदाबांदी और ओलावृष्टि के कारण जिले में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। आज न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री और अधिकतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। ठंड और खराब मौसम का असर आम जनजीवन पर भी दिखाई देने लगा है। ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय सर्दी ज्यादा सताने लगी है।

वर्जन
किसानों को फसलों में पानी या किसी भी प्रकार का छिड़काव मौसम साफ होने के बाद ही करना चाहिए। साथ ही ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जल्द से जल्द आकलन कर कृषि विभाग को सूचना देनी चाहिए ताकि समय रहते नुकसान की भरपाई के लिए उचित कदम उठाए जा सकें। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक

27जेएनडी37, 38: जाजनवाला गांव में हुई ओलावृष्टि। संवाद

27जेएनडी37, 38: जाजनवाला गांव में हुई ओलावृष्टि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article