फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The dispute over the head of Jat charitable assembly ended, Harpal Dhull became the head.

Jind News: जाट धर्मार्थ सभा के प्रधान का विवाद खत्म, हरपाल ढुल बने प्रधान

Fri, 16 Feb 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 16 Feb 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
The dispute over the head of Jat charitable assembly ended, Harpal Dhull became the head.
15जेएनडी01 : पंचायत के बीच गलत शब्द बोलने पर एक-दूसरे से तू-तड़ाक करते लोग। संवाद
जींद। डेढ़ महीने से जाट धर्मार्थ सभा के प्रधान पद को लेकर चल रहा विवाद वीरवार को खाप पंचायतों की मध्यस्थता से निपट गया। खाप पंचायतों ने ईक्कस गांव के पूर्व सरपंच हरपाल ढुल को जाट धर्मार्थ सभा का प्रधान घोषित किया। सभी ने इस पर सहमति जताई। खाप पंचायतों ने यह भी कहा कि पिछली कार्यकारिणी से कोई भी पदाधिकारी नई कार्यकारिणी में नहीं लिया जाएगा। जाट धर्मशाला में यह पंचायत लगभग चार घंटे चली। आखिरकार प्रधान की सहमति पर खत्म हुई।
विज्ञापन

साढ़े 11 बजे जाट धर्मशाला में खाप पंचायतों की बैठक शुरू हुई। इसमें दूसरे जिलों की खापों के प्रधान व प्रतिनिधियों ने भाग लिया। लगभग दो घंटे तक लोगों ने अपने विचार रखे। दहिया खाप के प्रधान गांव सिसाना निवासी जयसिंह सिंह दहिया ने वर्तमान प्रधान देवव्रत ढांडा तथा चार फरवरी को प्रधान मनोनीत किए गए ईश्वर लोहचब से पूछा कि यदि खाप फैसला करेंगी तो क्या उन्हें मंजूर होगा। इस पर दोनों के साथ पंचायत में मौजूद सभी लोगों ने सहमति जताई।
विज्ञापन

जयपाल दहिया ने सभी खाप प्रधान के अलावा कुछ अन्य लोगों की कमेटी बनाई। प्रधान पद के इच्छुक लोगों के नाम पूछे तो 15 लोगों के नाम सामने आए। कमेटी के प्रधान ईश्वर नैन ने फैसला सुनाया कि कमेटी ने हरपाल ढुल को प्रधान नियुक्त किया है। इस पर सभी लोग सहमत हो गए। इसके बाद देवव्रत ढांडा तथा ईश्वर लोहचब ने हरपाल ढुल को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार उलझ गया था मामला
पंचायत में एक बार तूम-तड़ाक का माहौल बन गया था। जब लोग अपनी-अपनी बात रख रहे थे तब मंच से कुछ ऐसी बात बोली गई जो कुछ लोगों को गलत लगी। इसके बाद वाद-विवाद हो गया और माहौल गरमा गया। बाद में फैसला लिया कि कोई भी वक्ता पुरानी बात को नहीं दोहराएगा। इसके बाद मामला शांत हुआ।

प्रधान पद को लेकर चल रही थी रार
जाट धर्मार्थ सभा की दो बैठक पहले हो चुकी थी। चार फरवरी को तीसरी बैठक में काफी लोगों ने ईश्वर लोहचब को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया था। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद से यह मामला तूल पकड़ गया था। इसे निपटाने के लिए ही खापों ने यह पंचायत बुलाई थी और विवाद निपटा दिया।

15जेएनडी01 : पंचायत के बीच गलत शब्द बोलने पर एक-दूसरे से तू-तड़ाक करते लोग। संवाद

15जेएनडी01 : पंचायत के बीच गलत शब्द बोलने पर एक-दूसरे से तू-तड़ाक करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed