{"_id":"692f2351bdea7d1bed0f288d","slug":"the-dilapidated-electric-pole-tilted-causing-danger-of-accident-jind-news-c-199-1-jnd1010-144808-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जर्जर बिजली का पोल झुका , हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जर्जर बिजली का पोल झुका , हादसे का खतरा
विज्ञापन
02जेएनडी16 :रस्सी से बंधा हुआ पोल। संवाद।
नरवाना। रेलवे रोड स्थित हुड्डा मार्केट के सामने लगा बिजली का पोल इन दिनों राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। जर्जर पोल पिछले पांच दिनों से झुका हुआ खड़ा है और कभी भी टूटकर गिर सकता है, जिससे जान-माल के भारी नुकसान की आशंका है। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में डर का माहौल बना हुआ है।
दुकानदार पंकज और सौरभ ने बताया कि यह पोल नगर परिषद की ओर से लगाया गया था लेकिन अब पोल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यह कभी भी सड़क पर गिर सकता है। खंभे पर लगी जंग ने उसकी जड़ को खोखला कर दिया है।
दुकानदारों का कहना है कि मंगलवार को नगर परिषद के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पोल को रस्सी की सहायता से पास ही खड़े एक पेड़ से बांध कर चले गए। उन्होंने कहा कि रस्सी के सहारे झुके पोल को खड़ा करना समस्या का समाधान नहीं है। यह किसी भी समय टूटकर गिर सकता है।
विज्ञापन
राहगीर रमेश, रणधीर, वीरभान और नरेश ने कहा कि इस मार्ग पर हमेशा चहल-पहल रहती है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। वहीं रेहड़ी-फड़ी वाले भी सड़क किनारे अपना काम करते हैं। ऐसे में यदि पोल गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है।
नगर परिषद से मांग की गई है कि इस जर्जर पोल को बदल दिया जाए या फिर यहां से उखाड़कर हटा दिया जाए ताकि किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान न हो।
वर्जन
हुड्डा मार्केट के सामने रेलवे रोड पर एक बिजली का पोल झुका होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पॉल को एक पेड़ से रस्सी की सहायता से बंधवा दिया है क्योंकि उनके साथ कर्मचारी नहीं थे जिस वजह से पोल को वहां से उखाड़ नहीं जा सका। बुधवार को पोल को उखड़वा दिया जाएगा और आमजन को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। –रविन्द्र, जेई, नगर परिषद नरवाना।