फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The department will prepare the list of pensioners and submit it to the ADC office.

Jind News: पेंशनधारकों की सूची बनाकर एडीसी कार्यालय को सौंपेगा विभाग

Wed, 29 Jan 2025 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The department will prepare the list of pensioners and submit it to the ADC office.
जींद। नरवाना क्षेत्र में जन्मतिथि में बदलाव कर फर्जी तरीके से बुढ़ापा पेेंशन लेने का मामला उजागर होने के 15 दिन बाद भी कार्रवाई को लेकर जिला समाज कल्याण विभाग ने एडीसी कार्यालय में शिकायत नहीं दी है। अब एडीसी कार्यालय कार्रवाई करने के लिए शिकायत मिलने का इंतजार कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद ही फर्जी तरीके से पेंशन लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

हालांकि, समाज कल्याण विभाग दावा कर रहा है कि जिन लोगों ने जन्मतिथि बदलवाकर फर्जी तरीके से पेंशन ली है, उनसे रिकवरी करवाई जाएगी। यदि किसी व्यक्ति ने राशि वापस नहीं लौटाई तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। फिलहाल विभाग ऐसे फर्जी तरीके से पेंशन लेने वालों की सूची तैयार कर रहा है। सूची के तैयार होने के बाद एडीसी कार्यालय को सौंप दी जाएगी। वहीं क्रीड कार्यालय भी उन लोगों की पहचान कर रहा है, जिन्होंने पेंशन लेने के लिए फर्जी तरीके का सहारा लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों नरवाना क्षेत्र में लगभग 245 ऐसे लोग मिले थे, जिन्होंने जन्मतिथि में बदलाव कर फर्जी तरीके से बुढ़ापा पेंशन बनवा ली। अकेले नरवाना शहर की बात करें तो 200 के लगभग ऐसे मामले सामने आए थे, जिन्होंने करीब अढ़ाई माह पहले दस्तावेजों में फर्जी तरीके से जन्मतिथि में बदलाव करवा खुद को पेंशन का पात्र बना लिया था। इसके अलावा गांवों में ऐसे लोगों की संख्या हजारों में है। ऐसे लोगों में जिनकी वोटर आईडी कार्ड के अनुसार जन्मतिथि एक जनवरी 1974 बनती है, तो लाभ लेने के लिए उन्होंने दस साल पीछे यानि एक जनवरी 1964 करवा ली ताकि उनकी उम्र 60 से ऊपर हो जाए और वह पेंशन पात्र बन जाए। इतना ही नहीं 40 साल के व्यक्ति की जन्मतिथि दो जनवरी 1982 है, लेकिन बदलाव करवाकर एक जनवरी 1964 करवा ली। इसी तरह से 46, 44 व 49 साल की उम्र के लोगों ने जन्मतिथि में बदलाव करवाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

फर्जी तरीके से पेंशन लेने वालों की जांच कर सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही यह सूची एडीसी कार्यालय को सौंप दी जाएगी। ऐसे लोगों से पेंशन रिकवरी करवाई जाएगी। रिकवरी न देने पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।


-सरोज देवी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जींद

वर्जन

कागजातों से छेड़खानी कर बुढ़ापा पेंशन पात्र बने लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए क्रीड कार्यालय जांच कर रहा है। अभी तक विभाग की तरफ से उनके कार्यालय में कोई शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच चल रही है।

-विवेक आर्य, एडीसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed