फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The department showed me dead, but I am alive in the family ID...get me my pension

Jind News: साहब! मैं जिंदा हूं...छह माह से बंद मेरी पेंशन शुरू करा दीजिए

Thu, 11 Jul 2024 06:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 Jul 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
The department showed me dead, but I am alive in the family ID...get me my pension
जींद। साहब ! छह माह से बुढ़ापा पेंशन नहीं मिल रही है। समाज कल्याण विभाग से पता करने पर पाया कि उसे मृत दर्शाया गया है। मैं जिंदा हूं। मेरी पेंशन शुरू करा दीजिए।
विज्ञापन

यह गुहार शादीपुरा गांव निवासी जयप्रकाश ने लघु सचिवालय सभागार में बुधवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा से लगाई। इस पर उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग को जल्द से जल्द त्रुटि ठीक कर बुजुर्ग पेंशन शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं एक अन्य प्रार्थी सिंगवाल गांव निवासी पाला सिंह ने उपायुक्त को बताया कि बाईं आंख से उन्हें कुछ नहीं दिखता है लेकिन आय का कोई साधन ना होने के कारण वह ऑपरेशन नहीं करवा पा रहा है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। बुधवार को आयोजित समाधान शिविर में समाधान शिविर में 42 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतों का जितनी जल्दी हो सके समाधान करें। सरकार की ओर से समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निपटारे की निरंतर समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिला में अब तक सभी उपमंडल स्तर पर 5329 समस्याओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है जिसमें से 4094 समस्याओं का अधिकारियों द्वारा समाधान किया जा चुका है। लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा। बुधवार को आई अधिकाशं समस्याएं आय ठीक करवाने, मजदूरी के लिए श्रम विभाग के तहत कॉपी बनवाने, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने, वृद्धावस्था पेंशन बनवाने से संबंधित रहीं।


उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएमसी वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम राकेश सैनी, डीआरओ राज कुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, डीएसपी जोगेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed