फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Department of AYUSH organized a yoga session for students and staff.

Jind News: आयुष विभाग ने विद्यार्थियों व स्टाफ को कराया योगाभ्यास

Wed, 20 May 2026 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The Department of AYUSH organized a yoga session for students and staff.
19जेएनडी12: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गतौली में कॉमन योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम में योग करवा
जींद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयुष विभाग की ओर से बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गतौली में कॉमन योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आयुष महानिदेशक के आदेशानुसार और आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रोहिल्ला के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आयुष विभाग एवं विद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने भाग लिया। योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का अभ्यास आयुष योग सहायक बलराज ने करवाया जबकि ज्योति और संजीत ने विभिन्न योग आसनों का सहज और प्रभावी प्रदर्शन किया। योगाभ्यास में करीब 50 लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

योग सत्र के समापन पर डॉ. कुसुम, नोडल अधिकारी ब्लॉक जुलाना, ने योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है तथा जीवन की कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित योगाभ्यास से आत्मिक शांति प्राप्त होती है और व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर सकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतिदिन योग अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed