{"_id":"68ab52b8ff879d4b5803ce00","slug":"the-decomposed-body-of-an-unknown-person-recovered-from-the-mine-not-identified-jind-news-c-199-1-jnd1002-139814-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: माइनर से व्यक्ति का गला-सड़ा शव मिला, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: माइनर से व्यक्ति का गला-सड़ा शव मिला, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
24जेएनडी11-माइनर के पास शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस। स्रोत ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। अनूपगढ़ गांव के पास से गुजर रही बहबलपुर माइनर में रविवार को गली-सड़ी अवस्था में एक व्यक्ति की लाश मिली है। शव की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को माइनर से निकलवा कर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। रविवार सुबह किसानों ने माइनर में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा।
किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव कई दिन पुराना लग रहा था और यह गली-सड़ी अवस्था में था। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्र में लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है।
मृतक के शव को बाहर निकाला गया। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। यह नग्न हालत में था। हालांकि शरीर पर किसी तरह की चोट का निशान नजर नहीं आ रहा, लेकिन फिर भी पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। मृतक की उम्र 40 से 45 साल के बीच है।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।