फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The decision to gherao Chief Minister Bhagwant Mann's residence has been withdrawn

Jind News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के घेराव का फैसला वापस

Sun, 01 Dec 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 01 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
The decision to gherao Chief Minister Bhagwant Mann's residence has been withdrawn
30जेएनडी23-किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का खनौरी बॉर्डर पर स्वास्य जांचते हुए। संवाद
नरवाना। दाता सिंह वाला खनोरी बॉर्डर मोर्चे पर डटे किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव और पुतले फूंकने का फैसला वापस ले लिया है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भी रिहा होकर बॉर्डर पर पहुंचे और उनके आमरण अनशन का 5वां दिन रहा।
विज्ञापन

शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं के निवेदन पर शनिवार को सुखजीत सिंह हरदोझंडे ने अपना आमरण अनशन स्थगित कर दिया। किसान नेताओं ने कहा कि 26 नवंबर को मोर्चे पर जगजीत सिंह डल्लेवाल की गिरफ्तारी के बाद बनी चुनौतीपूर्ण स्थिति में सुखजीत सिंह ने आमरण अनशन शुरू कर के मोर्चे को नई मजबूती प्रदान हुई। उन्होंने बताया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल की शहादत होने की स्थिति में सुखजीत सिंह अपना आमरण अनशन फिर जारी करेंगे। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून बनने तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। शनिवार शाम को डॉक्टरों की टीम ने जगजीत सिंह डल्लेवाल का मेडिकल चेकअप किया गया, इसमें उनका ब्लड प्रेशर 120/70, शुगर 85, प्लस 95 और तापमान 95 है। इस दौरान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि उनका हौंसला बुलंद हैं और अंतिम सांस तक अनशन जारी रहेगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में खनौरी मोर्चे पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed