{"_id":"68ea9faf5949d666490ae006","slug":"the-date-of-admission-for-vacant-seats-in-iti-has-been-extended-till-17th-jind-news-c-199-1-sroh1009-142346-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आईटीआई में खाली सीटों पर 17 तक बढ़ाई दाखिले की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आईटीआई में खाली सीटों पर 17 तक बढ़ाई दाखिले की तिथि
Sat, 11 Oct 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
जींद। आईटीआई में खाली सीटों पर दाखिले के लिए एक बार फिर तारीख बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 17 अक्तूबर तक खाली सीटों पर दाखिला लेकर अपना कौशल बढ़ा सकते हैं। शहर की सभी आईटीआई में 500 से ज्यादा सीट रिक्त हैं।
हरियाणा राज्य में स्थित सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों के प्रति ऑन दा स्पॉट दाखिले 17 अक्तूबर तक प्रतिदिन संस्थान स्तर पर किया जाएगा। साथ ही नए आवेदन भी दाखिला पोर्टल खोला गया है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि दाखिला नए व पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। प्रार्थी जिस संस्थान में दाखिले के इच्छुक हैं वे उस संस्थान में दोपहर 12:30 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाएंगे।
विज्ञापन
अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ व मौके पर दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करवाने के लिए संस्थान में स्वयं उपस्थित होंगे। संस्थान वाइज रिक्त सीटों की संख्या दाखिला पोर्टल पर देखी जा सकती है।
आईटीआई संस्थानों में 2025-26 के दाखिले के इच्छुक अभ्यार्थियों के लिए इस बार परिवार पहचान पत्र आवेदक के पास अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व दसवीं आधारित योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, इनकम सर्टिफिकेट, बैंक अकाउंट की कॉपी होना अनिवार्य है।