फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The crowd gathered in the rally will decide the future of state's politics

रैली में उमड़ी भीड़ पेश करेंगी प्रदेश की राजनीति का भविष्य : प्रो. सिहाग

Sun, 04 Dec 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The crowd gathered in the rally will decide the future of state's politics
उचाना। जजपा के पांचवें स्थापना दिवस पर भिवानी में नौ दिसंबर को आयोजित होने वाली रैली को लेकर पार्टी कार्यालय के प्रभारी व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के निजी सचिव प्रो. जगदीश सिहाग ने कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने विवार को पालवां, खेड़ी मंसानिया, दरोली खेड़ी, डोहाना खेड़ा का दौरान कर कहा कि जजपा की रैली में जुटने वाली भीड़ प्रदेश की राजनीति का भविष्य तय करेगी।
विज्ञापन

प्रो. जगदीश सिहाग ने कहा कि हर कार्यकर्ता को चाहिए कि वो गांव में घर-घर जाकर रैली का निमंत्रण दें ताकि अधिक से अधिक भागीदारी उचाना हलके से हो। इस बार रैली में अलग-अलग सेक्टर जिले के बनाए गए हैं। हर सेक्टर में उस जिले के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठेंगे। ऐसे में पूरे हरियाणा में जींद और उचाना सबसे अलग, सबसे अधिक नजर आना चाहिए। सरकार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के बाद भी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला 100 प्रतिशत काम करवा रहे है। जो-जो वायदे प्रदेश की जनता से किए थे उन वायदों को पूरा करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में कोई भाषण देने नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों से मिलकर उनको रैली को निमंत्रण देने आए है। ये रैली प्रदेश की भविष्य की राजनीति की तस्वीर की दिखाने का काम करेंगी। आज जिलास्तर पर आयोजित डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, विधायक नैना चौटाला, पार्टी प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला के कार्यक्रम में उमड़ रही भीड़ इस बात का प्रमाण है कि रैली रिकॉर्ड तोड़ होगी। इस रैली में अधिक से अधिक अपने-अपने गांव की भागीदारी सुनिश्चित गांव के कार्यकर्ता, हलका पदाधिकारी करें। इस अवसर पर विश्ववीर काला नंबरदार, शमशेर नगूरां, यशपाल बुडायन, महीपाल खेड़ी मसानिया, अजमेर वकील, धौला खटकड़, अनिल शर्मा, ओमदत्त डाहोला, राजीव डूमरखा, कर्णसिंह दरोली, बलजीत घसो, नरेश सुरबरा, सतबीर नंबरदार, सोनिया बड़ौदा, लीला करसिंधु, राजेश नंबरदार, राजबीर भौंगरा, संजय शर्मा, बिंद्र माजरा, राजेंद्र शर्मा, कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed