{"_id":"694c2ab270b02237f70161d3","slug":"the-court-acquitted-the-couple-in-the-attempted-murder-case-jind-news-c-199-1-sroh1006-145907-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हत्या के प्रयास में अदालत ने दंपती को किया बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हत्या के प्रयास में अदालत ने दंपती को किया बरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। एडिशनल सेशन जज शिफा की अदालत ने साक्ष्यों की कमी के चलते आग लगाकर हत्या करने के प्रयास में दंपती को बरी का दिया है। यह मामला वर्ष 2022 से अदालत में चल रहा था।
शादीपुरा निवासी शीला देवी ने 13 सितंबर 2022 को पुलिस एफआईआर में बताया था कि डेढ़ साल पहले उन्होंने गांव के ही सुनील को जमीन बेची थी। सुनील ने आश्वासन दिया था कि वह 15 दिनों के बाद भुगतान कर देगा लेकिन उसने भुगतान नहीं किया। इसके बाद उन्होंने गांव के ही सोनू को 23 लाख रुपये में जमीन बेच दी।
12 सितंबर 2022 को सुनील की पत्नी सुमन ने उनके बेटे नरेंद्र को फोन किया और उन्हें साथ लेकर घर आने के लिए कहा। उन्हें जमीन की बिक्री का भुगतान करने के बहाने बुलाया गया था।
विज्ञापन
उनका बेटा नरेंद्र, सोनू और नमिता सुनील के घर गए। वहां उन्हें एक कमरे में बिठाया गया। वहां पर सुनील भी आ गया। फिर वह हिसाब-किताब करने लगे। सुनील ने पत्नी को अंदर बुलाया उसने उन पर तेल फेंक दिया। इसके बाद जलती हुई माचिस की तीली फेंक दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए।
आरोप लगाया कि सुमन ने उन्हें मारने के इरादे से उन पर, नरेंद्र, सोनू और नमिता पर तेल डाला था। पुलिस ने मामले में दंपती सुनील और उसकी पत्नी सुमन के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अदालत में सबूत पेश किए। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था।