{"_id":"5d3207468ebc3e6cde237907","slug":"the-couple-dragged-the-women-into-the-street-and-hit-the-rod-jind-news-rtk505894032","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती ने महिला को गली में घसीटा, रॉड से मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती ने महिला को गली में घसीटा, रॉड से मारा
विज्ञापन
भिवानी रोड स्थित गुप्ता कॉलोनी के एक घर में घुसकर दंपती ने महिला को घसीटते हुए घर से बाहर लाया और उस पर लात-घूसों की बरसात शुरू कर दी। महिला को रॉड से मारा गया। दंपती द्वारा किए गए हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतर रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गुप्ता कॉलोनी निवासी रूबी ने कहा कि वह घर में काम कर रही थी। उसका नौ साल का बेटा घर में नहा रहा था। नहाते समय बेटे से सबमर्सिबल की पाइप का मुंह गली की तरफ हो गया। इस दौरान उसके पड़ोसी संजय की पत्नी शीला उसके घर आई और कहा कि उसके घर में उन्होंने जानबूझकर पानी मारा है। रूबी ने आरोप लगाया कि शीला ने फोन करके अपने पति संजय को बुला लिया। दोनों उसे घर के अंदर से घसीटते हुए गली में लाए और उस पर लात-घूसों से हमला कर दिया। इस दौरान संजय रॉड लेकर आया और उसके सिर पर मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे बचाया और उसके पति को जानकारी दी। पति ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने रूबी की शिकायत पर शीला तथा उसके पति संजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।