फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The country's first 'Children's Government' will be formed in Kalvan; children will shoulder the responsibilities of the Panchayat.

Jind News: कालवन में बनेगी देश की पहली बाल सरकार, बच्चे संभालेंगे पंचायत की जिम्मेदारियां

Mon, 28 Sep 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The country's first 'Children's Government' will be formed in Kalvan; children will shoulder the responsibilities of the Panchayat.
27जेएनडी09: पहली बाल सरकार के गठन को लेकर बच्चों को जागरूक करते हुए सुनील जागलान। स्रोत: स्वयं - फोटो : नारखी पुलिस की गिरफ्त में विद्युत चोरी की घटना के शामिल आरोपी। स्त्रोत: पुलिस
जींद। बच्चों को केवल भविष्य का नागरिक नहीं बल्कि वर्तमान में भी निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा बनाने की पहल अब जींद के कालवन गांव से शुरू होगी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल एवं महिला अधिकार कार्यकर्ता और बाल आजादी अभियान के संस्थापक सुनील जागलान ने कालवन में देश की पहली बाल सरकार के गठन की घोषणा की है।
विज्ञापन

यह पहल सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के माध्यम से बीबीपुर मॉडल की तर्ज पर संचालित होगी। प्रस्तावित बाल सरकार में बाल मुख्यमंत्री, बाल सांसद, बाल विधायक, बाल जिला पार्षद, बाल ब्लॉक समिति सदस्य, बाल सरपंच, बाल पंच और बाल निर्वाचन अधिकारी जैसे पद होंगे। खास बात यह है कि बाल सांसद और बाल जिला पार्षद के पद बालिकाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

अन्य पदों पर लड़के और लड़कियां समान रूप से चुनाव लड़ सकेंगे। उम्मीदवार के लिए स्कूल जाना, गाली नहीं देना और कुपोषित नहीं होना जैसी शर्तें रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील जागलान ने बताया कि कालवन में तैयार होने वाले मॉडल को पूरी प्रक्रिया के साथ दस्तावेजीकृत और वीडियोग्राफ किया जाएगा। इसके बाद इसे केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के समक्ष रखा जाएगा, ताकि पंचायतों में बच्चों की भागीदारी और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए इसे मॉडल के तौर पर देखा जा सके।
बाल ग्राम उत्सव भी शुरू किया जाएगा
कालवन की सरपंच कविता देवी ने पहल का स्वागत करते हुए इसे गांव के बच्चों को नेतृत्व का अवसर देने वाला कदम बताया। चुनाव प्रक्रिया के तहत 5 अक्तूबर से नामांकन शुरू होंगे और इसी दिन बाल ग्राम उत्सव भी शुरू किया जाएगा। 2 से 10 अक्तूबर तक स्कूलों में चयनित बच्चों को उनकी प्रस्तावित जिम्मेदारियों और पंचायत को बाल हितैषी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 अक्तूबर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची और चुनाव चिह्न जारी होंगे। 16 से 18 अक्तूबर तक प्रचार चलेगा। 20 अक्तूबर को सुबह सात से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा और दोपहर दो बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे।


सप्ताह में 3-4 घंटे गांव के साथ काम करेगी बाल कैबिनेट
चुनाव के बाद गठित बाल कैबिनेट सप्ताह में तीन से चार घंटे ग्राम पंचायत के साथ मिलकर काम करेगी। बाल विवाह, कुपोषण, बाल श्रम, कन्या भ्रूण हत्या, बाल उत्पीड़न और बच्चों के साथ गाली-गलौज जैसी समस्याओं के खिलाफ जागरूकता गतिविधियां चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed