{"_id":"681bb83babdd6cf4f4037dfc","slug":"the-countrys-army-conducted-a-drill-to-defeat-pakistani-terrorists-before-the-mock-drill-jind-news-c-199-1-sroh1009-134308-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: देश की सेना ने मॉकड्रिल से पहले की पाकिस्तानी आतंकियों की ठोक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: देश की सेना ने मॉकड्रिल से पहले की पाकिस्तानी आतंकियों की ठोक ड्रिल
Thu, 08 May 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 08 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
07जेएनडी25: रणधीर चहल।
- फोटो : samvad
जींद। पहलगाम में आतंकी हमले ने देश के 26 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद से ही देश में पाकिस्तान के खिलाफ रोष पनप रहा था। देश की सेना ने इसका बदला ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करके लिया है। इसके बाद पूरे देश में भारत पाक की लड़ाई के लिए अलर्ट किया गया।
पूर्व सैनिकों के अनुसार पाकिस्तान को उम्मीद थी कि भारत में पहले मॉक ड्रिल होगी, बाद में कार्रवाई की आशंका था, लेकिन सरकार व सेना ने बेहतर रणनीति के तहत पहले पाकिस्तानी आतंकियों की ठुकाई की बाद में मॉक ड्रिल की। सरकार व सेना आतंकियों के ठिकानों का नष्ट करने के बाद सुबह सूचना मिलने पर जिले में कई स्थानों पर पटाखे बजाकर इस कार्रवाई का स्वागत किया। सेना की इस कार्रवाई के बाद देश का हर व्यक्ति खुश नजर आया। इसको लेकर देश के पूर्व सैनिकों में भी जोश है। सैनिकों को उम्मीद है कि जितना जल्दी हो पाकिस्तान के सभी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया जाए, ताकि दोबारा भारत की ओर पाकिस्तानी आतंकी आंख उठाकर नहीं देख सकें। पहलगांव की घटना बदला लेना देश के लिए जरूरी था।
बाक्स
वह युद्ध के लिए हर समय तैयार
सरकार व सेना ने देशहित के लिए जो कदम उठाया है। उसका देशवासियों को इंतजार था। पहलगाम में आतंकवादियों ने देश के 26 लोगों को मारा है। इसके लिए यह जरूरी हो गया था कि भारत भी कार्रवाई करें। एयर स्ट्राइक सही समय पर की गई है। यदि युद्ध होता है तो पूर्व सैनिक देश के लिए सबसे आगे खड़े मिलेंगे। यह हमला देश की सेना को निरंतर करना चाहिए, ताकि सभी आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया जा सके।
विज्ञापन
-- सेवानिवृत्त सूबेदार जयपाल।
सेना ने आम नागरिक पर नहीं बल्कि आतंकियों को चुना
देश की सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त किया है। पाकिस्तान में आतंकियों के 28 ठिकाने हैं। यह सभी नष्ट करने चाहिए। इसके लिए पूर्व सैनिकों की जरूरत पड़ी तो वह भी पीछे नहीं हटेंगे। किसी भी समय सरकार बुलाए, वह अग्रणी पंक्ति में मिलेंगे। सरकार ने जो एयर स्ट्राइक की है, वह सही है। आतंकवादियों ने हमारे लोगों को मारा, जिसका बदला लिया गया है। पूर्व सैनिकों में आज भी वही जोश है, वह फौज में रहने के दौरान था।
-सेवानिवृत्त कैप्टन रणधीर चहल
बाक्स
आतंकियों ने आम नागरिकों को मारा था, देश की सेना ने आतंकियों को
पहलगाम में आतंकियों ने देश के आम नागरिकों पर फायरिंग कर मारा था, लेकिन भारतीय सेना ने पाक में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया है। किसी भी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचाया। यह पाक के आतंकियों के लिए बड़ी चुनौती है। सरकार ने जो एयर स्ट्राइक की है। वह बेहद जरूरी थी। अब पाक के आतंकियों की हिम्मत नहीं होगी कि वह भारत के आमजन पर इस तरह का हमला करें।
-- सेवानिवृत्त कर्नल डीके भारद्वाज।
बाक्स
भारत ने पाक पर कभी कायराना हमला नहीं किया, लेकिन जब भी देश की शान पर आंच आई तो भारतीय सेना ने कभी पीछ़े मुड़कर नहीं देखा। पाक को हर बार करारा जवाब दिया। अब पहलगांव में हुई 26 लोगों की हत्या के बाद पाक की सेना को डर था, लेकिन भारतीय सेना ने आतंकियों को टारगेट कर उनके नौ ठिकानों पर हमला किया। अगर पूर्व सैनिकों की देश को जरूरत हुई तो वह पीछे नहीं हटेंगे।
-पूर्व सैनिक बलवान सिंह
बॉक्स
फोटो 41 42 43
महिलाओं की प्रतिक्रिया
देश की महिलाओं के सिंदूर का बदला लेने के लिए अगर उनकी जरूरत पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेंगी। देश की हर महिला में पहलगाम की घटना से रोष है। देश की महिलाएं आज सेना के साथ खड़ी हैं। इस लड़ाई का अंत आतंकवाद को खत्म करने के बाद ही होगा, ताकि भविष्य में किसी महिला की मांग न उजड़े।
-- मीना मलिक।
-- -- --
पहलगांव में महिलाओं की मांग उजाड़ने वाले पाकिस्तानी आतंकियों का खात्मा करने के लिए देश की हर महिला में जुनून है। अब भारत की सेना पाक से आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करके ही दम लेगी। वह देश की सेना के साथ खड़ी हैं। अगर जरूरत पड़ी तो वह सीमा पर जाकर हथियार उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगी।
-- तन्नू देवी।
-- -- --
आज देश की महिलाओं के सुहाग की रक्षा के लिए सेना लड़ रहीं है। इसमें वह सेना के सहयोग के लिए हर पल तैयार हैं। अगर उनको हथियार भी उठाने पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगी। देश की सेना के साथ वह आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए तैयार हैं।-- संजू आर्य।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों के अनुसार पाकिस्तान को उम्मीद थी कि भारत में पहले मॉक ड्रिल होगी, बाद में कार्रवाई की आशंका था, लेकिन सरकार व सेना ने बेहतर रणनीति के तहत पहले पाकिस्तानी आतंकियों की ठुकाई की बाद में मॉक ड्रिल की। सरकार व सेना आतंकियों के ठिकानों का नष्ट करने के बाद सुबह सूचना मिलने पर जिले में कई स्थानों पर पटाखे बजाकर इस कार्रवाई का स्वागत किया। सेना की इस कार्रवाई के बाद देश का हर व्यक्ति खुश नजर आया। इसको लेकर देश के पूर्व सैनिकों में भी जोश है। सैनिकों को उम्मीद है कि जितना जल्दी हो पाकिस्तान के सभी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया जाए, ताकि दोबारा भारत की ओर पाकिस्तानी आतंकी आंख उठाकर नहीं देख सकें। पहलगांव की घटना बदला लेना देश के लिए जरूरी था।
विज्ञापन
बाक्स
वह युद्ध के लिए हर समय तैयार
सरकार व सेना ने देशहित के लिए जो कदम उठाया है। उसका देशवासियों को इंतजार था। पहलगाम में आतंकवादियों ने देश के 26 लोगों को मारा है। इसके लिए यह जरूरी हो गया था कि भारत भी कार्रवाई करें। एयर स्ट्राइक सही समय पर की गई है। यदि युद्ध होता है तो पूर्व सैनिक देश के लिए सबसे आगे खड़े मिलेंगे। यह हमला देश की सेना को निरंतर करना चाहिए, ताकि सभी आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया जा सके।
विज्ञापन
सेना ने आम नागरिक पर नहीं बल्कि आतंकियों को चुना
देश की सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त किया है। पाकिस्तान में आतंकियों के 28 ठिकाने हैं। यह सभी नष्ट करने चाहिए। इसके लिए पूर्व सैनिकों की जरूरत पड़ी तो वह भी पीछे नहीं हटेंगे। किसी भी समय सरकार बुलाए, वह अग्रणी पंक्ति में मिलेंगे। सरकार ने जो एयर स्ट्राइक की है, वह सही है। आतंकवादियों ने हमारे लोगों को मारा, जिसका बदला लिया गया है। पूर्व सैनिकों में आज भी वही जोश है, वह फौज में रहने के दौरान था।
-सेवानिवृत्त कैप्टन रणधीर चहल
बाक्स
आतंकियों ने आम नागरिकों को मारा था, देश की सेना ने आतंकियों को
पहलगाम में आतंकियों ने देश के आम नागरिकों पर फायरिंग कर मारा था, लेकिन भारतीय सेना ने पाक में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया है। किसी भी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचाया। यह पाक के आतंकियों के लिए बड़ी चुनौती है। सरकार ने जो एयर स्ट्राइक की है। वह बेहद जरूरी थी। अब पाक के आतंकियों की हिम्मत नहीं होगी कि वह भारत के आमजन पर इस तरह का हमला करें।
बाक्स
भारत ने पाक पर कभी कायराना हमला नहीं किया, लेकिन जब भी देश की शान पर आंच आई तो भारतीय सेना ने कभी पीछ़े मुड़कर नहीं देखा। पाक को हर बार करारा जवाब दिया। अब पहलगांव में हुई 26 लोगों की हत्या के बाद पाक की सेना को डर था, लेकिन भारतीय सेना ने आतंकियों को टारगेट कर उनके नौ ठिकानों पर हमला किया। अगर पूर्व सैनिकों की देश को जरूरत हुई तो वह पीछे नहीं हटेंगे।
-पूर्व सैनिक बलवान सिंह
बॉक्स
फोटो 41 42 43
महिलाओं की प्रतिक्रिया
देश की महिलाओं के सिंदूर का बदला लेने के लिए अगर उनकी जरूरत पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेंगी। देश की हर महिला में पहलगाम की घटना से रोष है। देश की महिलाएं आज सेना के साथ खड़ी हैं। इस लड़ाई का अंत आतंकवाद को खत्म करने के बाद ही होगा, ताकि भविष्य में किसी महिला की मांग न उजड़े।
पहलगांव में महिलाओं की मांग उजाड़ने वाले पाकिस्तानी आतंकियों का खात्मा करने के लिए देश की हर महिला में जुनून है। अब भारत की सेना पाक से आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करके ही दम लेगी। वह देश की सेना के साथ खड़ी हैं। अगर जरूरत पड़ी तो वह सीमा पर जाकर हथियार उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगी।
आज देश की महिलाओं के सुहाग की रक्षा के लिए सेना लड़ रहीं है। इसमें वह सेना के सहयोग के लिए हर पल तैयार हैं। अगर उनको हथियार भी उठाने पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगी। देश की सेना के साथ वह आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए तैयार हैं।

07जेएनडी25: रणधीर चहल।- फोटो : samvad

07जेएनडी25: रणधीर चहल।- फोटो : samvad

07जेएनडी25: रणधीर चहल।- फोटो : samvad

07जेएनडी25: रणधीर चहल।- फोटो : samvad

07जेएनडी25: रणधीर चहल।- फोटो : samvad

07जेएनडी25: रणधीर चहल।- फोटो : samvad