फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The councilor said that there is no hearing in the resolution camp. MP Selja said that the officers made it a drama.

Jind News: पार्षद ने कहा-समाधान शिविर में नहीं होती सुनवाई सांसद सैलजा बोलीं-अफसरों ने इसे ड्रामा बना दिया

Fri, 28 Aug 2026 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The councilor said that there is no hearing in the resolution camp. MP Selja said that the officers made it a drama.
27जेएनडी20: नगर परिषद के ईओ से सवाल करते हुए सांसद कुमारी सैलजा। संवाद
जींद। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गुरुवार को डीआरडीए सभागार में हुई। बैठक में हिसार सांसद जयप्रकाश, सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने अधिकारियों के सामने विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर सवाल उठाए और अलग-अलग मुद्दों पर जवाब मांगा।
विज्ञापन

बैठक में शिकायत लेकर पहुंचे वार्ड-19 के पार्षद संजय वत्स ने समाधान शिविर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग कर्मचारियों से परेशान होकर अधिकारियों के पास शिकायत लेकर पहुंचते हैं लेकिन अधिकारी उनकी समस्या सुनने के बजाय उन्हें फिर कर्मचारियों के पास भेज देते हैं। यदि कर्मचारी समस्या का समाधान कर रहे होते तो लोग अधिकारियों के पास क्यों आते। इस पर सांसद सैलजा ने कहा, अधिकारियों ने समाधान शिविर को ड्रामा बना दिया है।
विज्ञापन

वत्स ने कहा कि शहर में पार्कों की सफाई नहीं होने को लेकर उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद उन्हें नगर परिषद के व्हाट्सएप ग्रुप से ही हटा दिया गया। इस पर सांसद कुमारी सैलजा ने नगर परिषद अधिकारियों से कहा कि क्या पार्षद के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाएगा। उन्होंने सवाल किया कि इस तरह की कार्रवाई करके क्या पार्षद को जेल भेजोगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार सांसद जयप्रकाश ने जींद-पानीपत रेलमार्ग का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जब इस रेलमार्ग पर रेलवे के पड़े नहीं काटे जा सकते तो हांसी-बरवाला रेलमार्ग का उद्घाटन प्रधानमंत्री से किस आधार पर करवाया गया। उन्होंने सवाल किया कि एक ही प्रदेश में दो अलग-अलग नियम कैसे हो सकते हैं। सांसद ने कहा कि जिस तरह हांसी-बरवाला मार्ग का रास्ता निकाला गया उसी तरह जींद-पानीपत रेलमार्ग की समस्या का भी समाधान किया जा सकता है।
सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने उनके द्वारा पहले उठाए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि उनके आवास के बाहर तक नाम की प्लेट नहीं लगाई गई है। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने नरवाना रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार को चौड़ा करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह मामला पिछली बैठकों में भी उठ चुका है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि द्वार चौड़ा करने में आखिर क्या परेशानी आ रही है।उन्होंने कहा कि पिछली बैठकों में भी यह मुद्दा उठाया जा चुका है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ।
सैलजा ने बायोगैस प्लांट का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने संसद में रिहायशी क्षेत्र से बाहर बायोगैस प्लांट लगाने का सवाल उठाया था। केंद्र सरकार की ओर से इसका जवाब भी दिया गया है लेकिन स्थानीय प्रशासन के पास जवाब की प्रति नहीं है। उन्होंने पूछा कि केंद्र का जवाब किस अधिकारी के पास आया है। उन्होंने अगली बैठक में बायोगैस प्लांट से जुड़े अधिकारियों को बुलाने के लिए डीसी को निर्देश देने की मांग की।

सुंदरपुर स्टेशन पर टिकट काटने वाला तक नहीं बैठता
सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने जींद-पानीपत रेलमार्ग के सुंदरपुर स्टेशन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहां टिकट काटने वाला तक नहीं बैठता। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह रेलखंड पानीपत मंडल के अधीन आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed