{"_id":"61e45c75d48f0a0af1775d1f","slug":"the-company-will-fix-the-flaws-coming-in-the-property-survey-by-walking-from-street-to-street-jind-news-rtk635908498","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी सर्वे में आ रही खामियों को गली-गली घूम कर ठीक करेगी कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी सर्वे में आ रही खामियों को गली-गली घूम कर ठीक करेगी कंपनी
विज्ञापन
जींद। शहर में प्रॉपर्टी के किए गए सर्वे में अधिक खामियां मिलने से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इसके लिए नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद द्वारा विशेष योजना बनाई गई है। अधिक शिकायत आने के कारण अब सर्वे करने वाली याशी कंसल्टेंसी कंपनी को वार्डों में जाकर लोगों की शिकायतों को दूर करना होगा।
गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले याशी कंसल्टेंसी कंपनी द्वारा प्रॉपर्टी सर्वे के बिल व नोटिस बांटने का काम शुरू किया गया है। अब तक करीब सात हजार घरों को नोटिस भेजे गए हैं। इनमें से आधे लोगों की प्रॉपर्टी की जानकारी में खामियां हैं। कुछ जगह तो मकान को दूसरे वार्ड में ही दिखाया गया है। इसके अलावा एक मकान के दो गेट होने पर दो नोटिस भी थमाए गए हैं। इस प्रकार की शिकायतें अधिकारियों के पास आ रही हैं।
कंपनी की कारगुजारी भुगत रहे अधिकारी व लोग
जिस प्रकार से सर्वे में हुई खामियों की गलतियों को लेकर नगरपरिषद कार्यालय पहुंच रहे हैं। यहां कंपनी द्वारा एक ही खिड़की बनाई गई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में नई व्यवस्था लोगों के लिए लाभकारी होगी। इससे नगरपरिषद अधिकारियों व लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
कुछ लोग प्रॉपर्टी असेसमेंट बिल के नोटिस लेने में आनाकानी करते हैं। यह सही नहीं है। नोटिस लेना जरूरी है और इसमें प्रॉपर्टी की सभी जानकारी हैं। यदि कोई खामी है तो उसे ठीक करवाया जा सकता है। यह दावे व आपत्तियां रानी तालाब स्थित नगरपरिषद कार्यालय में लिए जाते हैं। अब शहर में भी कुछ स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं, जहां लोग यह काम करवा सकेंगे
- इंद्रजीत मान, प्रॉपर्टी प्रबंधक, याशी कंसल्टेंसी।
एजेंसी द्वारा असेसमेंट के बिल के नोटिस बांटे जा रहे हैं। नोटिस में दर्ज रिकॉर्ड में अगर कोई खामी है, तो उसकी आपत्ति दर्ज कराने के लिए लोगों को परेशानी आ रही है। ऐसे में व्यवस्था की जा रही है वे अपने आसपास ही यह काम करवा सकें। इसके लिए क्षेत्र अनुसार स्थान निर्धारित किए जाएंगे।
- राजेंद्र प्रसाद, कार्यकारी अधिकारी, जींद नगरपरिषद।