फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The coming time belongs to INLD, more and more women should be included: Sunaina Chautala

आने वाला समय इनेलो का, महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ें : सुनैना चौटाला

Thu, 29 May 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 29 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The coming time belongs to INLD, more and more women should be included: Sunaina Chautala
28जेएनडी26: इनेलो जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में महिलाओं को संबो​धित करते हुए सुनैना चौटाला।
जींद। इंडियन नेशनल लोकदल महिला जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को सफीदों रोड स्थित जिला पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य वक्ता के तौर महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला व महिला प्रदेशाध्यक्ष तनुजा कश्यप ने शिरकत की। बैठक में महिलाओं को संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में सुनैना चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी का संगठन सबसे मजबूत है। अब संगठन को नए सिरे से खड़ा किया जा रहा है। यहां महिलाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए हलकाध्यक्षों पार्टी के वरिष्ठ साथियों की जिम्मेदारी लगाई गई कि वह 4 जून तक संगठन में शामिल की जाने वाली महिलाओं की सूची तैयार करके दें।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष तनुजा ने सभी पदाधिकारियों व महिलाओं का स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि हरियाणा प्रदेश में इनेलो पार्टी महिला का मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रभारी रामफल कुंडू, जयकुमार पवार, सुखजिन्द्र सिंह पप्पू रेढू, सतीष नैन, समरजीत सिंह बिल्लू पेगां, भगवती दहिया, प्रकाशवती पांचाल, कमलेश, सुनीता, कमला, माया देवी, उषा देवी, सुमन, अनिता, पूनम व कमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed