फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khap plans campaign for de-addiction and environmental conservation.

Jind News: नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण को लेकर खाप ने तय की मुहिम

Mon, 28 Sep 2026 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Khap plans campaign for de-addiction and environmental conservation.
फोटो 27जेएनडी03-शहर की जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में मौजूद राष्ट्रीय काजला खाप के पदा​​​धिका
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। राष्ट्रीय काजला खाप की वार्षिक बैठक रविवार को जाट धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार एवं पूर्व विधायक सूरजभान काजल ने की। बैठक में शिक्षा, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सुधारों से जुड़े कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिले में युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी देने और नौ राज्यों में 11-11 सदस्यीय समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ लेने और प्रत्येक सामाजिक कार्यक्रम में उनका सम्मान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण को लेकर खाप ने एक सदस्य-एक पेड़, मां के नाम अभियान चलाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

खाप की ओर से शिक्षा, नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। गरीब और अनाथ बच्चों की पढ़ाई के लिए खाप कोष से आर्थिक सहायता देने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा युवाओं को नशे से दूर रखने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह और अन्य खुशी पर डीजे संस्कृति को सीमित करने का संदेश देने पर भी सहमति बनी। मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध और दहेज प्रथा का विरोध करने का फैसला लिया। दहेज से जुड़े मामलों में दोषी पाए जाने वाले परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
खाप ने महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सम्मान में समान अवसर देने पर जोर दिया। सामाजिक मंचों पर महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय काजला खाप का अगला वार्षिक सम्मेलन वर्ष 2027 में पंजाब में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक प्रदीप काजला, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल काजला, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभान काजला, राष्ट्रीय प्रवक्ता नंबरदार राममेहर काजला समेत हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात से पदाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed