फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The coalition government of the state has taken the contract to kill the farmer: Abhay Chautala

प्रदेश की गठबंधन सरकार ने किसान को मारने का उठा रखा है ठेका : अभय चौटाला

Mon, 17 Jul 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 17 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
The coalition government of the state has taken the contract to kill the farmer: Abhay Chautala
16जेएनडी18: बराड़ खेड़ा गांव में पहुंची इनेलो की परिवर्तन यात्रा।

विज्ञापन

जुलाना। इनेलो की परिवर्तन यात्रा बराड़ खेड़ा गांव से शुरु होकर बुआना, खरेंटी होती हुई गतौली गांव में पहुंची। बराड़ खेड़ा गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार ने किसान को मारने का ठेका उठा रखा है। किसान को ना तो खेतों की सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है और ना ही बिजली मिल रही है। प्रदेश के सात जिले पहले ही डूब गए हैं प्रदेश की सरकार दो जिलों को और डूबोने की तैयारी में है। किसान की फसल को औने पौने दामों में खरीदा जा रहा है। पहले सरसों की फसल 8400 रुपये प्रति क्विंटल थी अब 4200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिक रही है। किसान की आय बढ़ाने के बजाए सरकार ने आधी कर दी। 13 माह की लंबी लड़ाई के बावजूद भी किसानों के हित के लिए एमएसपी लागू नहीं की जा रही है। इन बातों से साबित होता है कि प्रदेश की सरकार को किसान से कोई लेना देना नही है। गठबंधन सरकार की नीतियों के चलते आज प्रदेश का हर आदमी परिवर्तन चाहता है। जजपा ने कहा था कि प्रदेश के बुजुर्गों की पेंशन 5100 की जाएगी। पेंशन देने की बजाए पांच लाख लोगों की पेंशन काटी गई। दो लाख राशन कार्ड काट दिए। जजपा सत्ता के लिए चौधरी देवीलाल की नीतियों को भूल गई। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनते ही बुजुर्गों की पेंशन 7500 रुपये प्रति माह, 21000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। हर महीने रसोई के लिए एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा और 1100 रुपये रसोई खर्च के भी दिए जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ सुनैना चौटाला, कर्ण चौटाला, नफे सिंह राठी, कृष्ण लाठर, वेद सिंह मुंडे, दलबीर सिंधू आदि मौजूद रहे।


16जेएनडी18: बराड़ खेड़ा गांव में पहुंची इनेलो की परिवर्तन यात्रा।

16जेएनडी18: बराड़ खेड़ा गांव में पहुंची इनेलो की परिवर्तन यात्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed