{"_id":"649734a8b8dcf8db7d070d74","slug":"the-coalition-government-did-not-develop-julana-lathar-jind-news-c-199-1-sroh1007-1746-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन सरकार ने जुलाना का नहीं किया विकास : लाठर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन सरकार ने जुलाना का नहीं किया विकास : लाठर
Sat, 24 Jun 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पूर्व मंत्री सत्यनारायण लाठर की पुत्रवधू व कांग्रेस नेता निर्मला लाठर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान निर्मला लाठर ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार में गठबंधन सरकार ने जुलाना का अपेक्षित विकास नहीं किया।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मणवास से लेकर सोनिया स्कूल तक पांच किलोमीटर की सड़क नहीं बन पाई। इस सड़क पर गड्ढे बने हैं। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक की लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। वहीं दूसरी ओर विकास का राग अलापने वाली भाजपा सरकार ने जुलाना खंड के 38 गांवों में आठ साल में मात्र 35 मकान ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए हैं जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में इतने मकान एक गांव में एक साल में बनते थे। इस मौके पर रामकिशन, विजय पार्षद, सुभाष सैनप, रणबीर जांगड़ा, राकेश, पूर्व सरपंच राज सिंह मोर, शमशेर दलाल,सत्यवान,बनारसी यादव रहे।