फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The claim of 60 trees and soil turned out to be false.

Jind News: 60 पेड़ और मिट्टी का दावा निकला झूठा

Sat, 04 Jul 2026 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The claim of 60 trees and soil turned out to be false.
फोटो कैप्शन 3एसएफडीएम6 एसडीएम कार्यालय पहुंचा पीड़ित किसान भाकियू यूनियन के नेताओं के साथ। संव - फोटो : samvad
सफीदों। गांव कुरड़ में पंचायत की तालाब की जमीन ठेके पर लेने वाले किसान ने पंचायत प्रतिनिधियों पर गुमराह कर बोली लगाने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि बोली के समय जमीन पर करीब 60 फलदार पेड़-पौधे और पूरी मिट्टी होने की बात बताई गई थी। जब वह खेती के लिए मौके पर पहुंचा तो न कोई पेड़ मिला और न ही जमीन पहले जैसी थी। आरोप है कि करीब आधा एकड़ क्षेत्र से पहले ही मिट्टी उठाई जा चुकी थी। शुक्रवार को गांव कुरड़ निवासी किसान नरेंद्र ने भारतीय किसान यूनियन के हलका सफीदों प्रधान नवीन कुमार के नेतृत्व में एसडीएम पुलकित मल्होत्रा और जींद में एडीसी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। नरेंद्र ने बताया कि गांव की 16 कनाल पंचायत भूमि, जिसका उपयोग तालाब के लिए दर्ज है। करीब 10 से 15 दिन पहले हुई बोली में उसने यह जमीन एक लाख 21 हजार रुपये में ली। उसने 90 हजार रुपये ब्याज पर लेकर पंचायत के पास जमा कराए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed