{"_id":"69b3099014b543b4ca03f905","slug":"the-civil-hospital-administration-made-seating-arrangements-near-the-main-gate-jind-news-c-199-1-sroh1009-149788-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल प्रशासन ने मुख्य गेट के पास बैठने की व्यवस्था कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल प्रशासन ने मुख्य गेट के पास बैठने की व्यवस्था कराई
Fri, 13 Mar 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी12: नागरिक अस्पताल के नए भवन के मुख्य गेट पर मरीजों की सुविधा के लिए लगवाए गए बैंच। संव
- फोटो : बहादुर चक की ग्राम प्रधान किरन कुमारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी देवी।
जींद। नागरिक अस्पताल में जांच रिपोर्ट लेने के लिए आने वाले मरीजों को धूप में खड़े रहने की समस्या को लेकर 11 मार्च को अमर उजाला में जांच रिपोर्ट लेने के लिए धूप में खड़े रहते हैं मरीज शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। 12 मार्च को अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की समस्या का समाधान कर दिया है।
अब अस्पताल के नए भवन के मुख्य गेट पर मरीजों के लिए बेंच लगवा दिए गए हैं ताकि लैब से जांच रिपोर्ट लेने के लिए आने वाले लोगों को धूप में खड़े होकर इंतजार न करना पड़े। पहले मरीजों और परिजनों को रिपोर्ट मिलने तक लंबे समय तक बाहर खड़े रहना पड़ता था। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
समस्या सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मुख्य गेट के पास बैठने की व्यवस्था करवाई है। यहां पर अब मरीज आराम से बैठकर अपनी रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर सकेंगे। इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार मरीजों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
सुमन, रमन, शकुंतला ने व्यवस्था पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि पहले रिपोर्ट लेने के लिए लंबे समय तक धूप में खड़ा रहना पड़ता था लेकिन अब बेंच लगने से काफी राहत हो गई है।
वर्जन
मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रशासन ने नए भवन के मुख्य गेट के सामने बेंच लगवाए हैं ताकि मरीजों को धूप में खड़ा होकर रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़े। कुछ दिन बाद लैब के बाहर का काम पूरा होने पर शेड लगवा दिए जाएंगे। -डॉ. रघुवीर पूनिया पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।