फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The city's main thoroughfare, from Patiala Chowk to Shiv Chowk, will light up.

Jind News: पटियाला चौक से शिव चौक तक जगमगाएगा शहर का प्रमुख मार्ग

Thu, 04 Jun 2026 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The city's main thoroughfare, from Patiala Chowk to Shiv Chowk, will light up.
03जेएनडी30:शहर के रुपया चौक जहां पर आधुनिक सजावटी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। संवाद - फोटो : लापता युवक आरिश। स्रोत परिजन
जींद। शहर के प्रमुख मार्गों को आधुनिक स्वरूप देने और रात्रिकालीन सौंदर्य बढ़ाने की दिशा में नगर परिषद ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पटियाला चौक से शिव चौक तक, रुपया चौक होते हुए, सड़क किनारे आकर्षक सजावटी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस परियोजना पर करीब 59.24 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और 11 जून को बिड खोली जाएगी। इससके बाद निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा। शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख मार्गों में शामिल पटियाला चौक-रुपया चौक-शिव चौक सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान और विभिन्न सरकारी व निजी संस्थान इसी मार्ग से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सजावटी स्ट्रीट लाइटें लगने से न केवल इस क्षेत्र की पहचान और आकर्षण बढ़ेगा, बल्कि रात के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार परियोजना का उद्देश्य शहर को आधुनिक और सुंदर स्वरूप प्रदान करना है। नई सजावटी लाइटें ऊर्जा दक्ष तकनीक से युक्त होंगी, जिससे बिजली की खपत भी कम होगी। सड़क के दोनों ओर एक समान डिजाइन की लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे पूरे मार्ग का दृश्य आकर्षक दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था होने से ग्राहकों को सुविधा मिलेगी और रात्रिकालीन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही अंधेरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और सुरक्षा संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी। -सुनील वशिष्ट

बाक्स
यह परियोजना शहर के सुंदरीकरण अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आने वाले समय में अन्य प्रमुख मार्गों और चौकों को भी इसी प्रकार आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से जोड़े जाने की योजना है। जल्द ही पटियाला चौक से शिव चौक तक का मार्ग रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता नजर आएगा और शहरवासियों को एक नया एवं आकर्षक शहरी वातावरण मिलेगा। -ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article