फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The city swayed to the tunes of Kishore Kumar's songs.

Jind News: किशोर कुमार के गीतों पर झूम उठा शहर, देर रात तक सजी सुरों की महफिल

Mon, 18 May 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
The city swayed to the tunes of Kishore Kumar's songs.
17जेएनडी19:मंच पर अतिथियों के साथ उपस्थित किशोर नाइट के गायक कलाकार। स्रोत : आयोजक
जींद। जेसीआई एलुमनी क्लब जींद रीजन की ओर से महान गायक किशोर कुमार की याद में पहली बार संगीतमय कार्यक्रम किशोर नाइट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गायक कलाकार राजीव सैनी, विनय अरोड़ाए किशोर कुमार के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में शहर के सैंकड़ों गणमान्य नागरिक परिवार समेत पहुंचे और देर रात तक सुरों की शानदार महफिल का आनंद लिया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ. राजेंद्र बिढ़ान और विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने शिरकत की। आयोजकों मुकेश सिंगला, सचिन बड़ाला और जितेंद्र पाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महान गायक किशोर कुमार के सदाबहार गीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और शहरवासियों को सांस्कृतिक मंच उपलब्ध करवाना था।
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र बिढ़ान ने संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि संगीत लोगों को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है और ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का मंच संचालन कीरा गौतम, प्रदीप शर्मा और प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान इस अवसर पर जेसीआई एलुमनी क्लब जींद रीजन की गोल्ड टीम के सदस्य प्रदीप शर्मा, प्रमोद कुमार, प्रवीण सैनी, चंद्रभान बंसल, जितेंद्र पाल, प्रवीन गौतम, अजय गर्ग, हितेश चुघ, रोहित जिंदल, आयुष बंसल, मुकेश सिंगला, राहुल सिंगला और रजनीश गर्ग मौजूद रहे।

17जेएनडी19:मंच पर अतिथियों के साथ उपस्थित किशोर नाइट के गायक कलाकार। स्रोत : आयोजक

17जेएनडी19:मंच पर अतिथियों के साथ उपस्थित किशोर नाइट के गायक कलाकार। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed