फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The city is gripped by fog, visibility is reduced to five meters, and vehicle movement has slowed down.

Jind News: कोहरे की गिरफ्त में शहर, दृश्यता पांच मीटर तक सिमटी, थमी वाहनों की रफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The city is gripped by fog, visibility is reduced to five meters, and vehicle movement has slowed down.
29जेएनड10: जींद सफीदों रोड पर धुंध से गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। रविवार की सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय दृश्यता पांच से सात मीटर तक सिमट गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कई स्थानों पर धुंध में वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे और धुंध के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, तापमान में गिरावट से और ठंड बढ़ गई। जनजीवन अस्त व्यवस्त रहा। 11 ट्रेनें भी घंटों देरी से गंतव्य तक पहुंचीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

धुंध की चपेट में आने से किसान भी कृषि गतिविधियों को शुरू नहीं कर पाए। खेतों में सब्जी और फल की खेती में धुंध से होने वाले संभावित नुकसान को लेकर किसानों में चिंता का माहौल बना रहा। ठंडे वातावरण में धुंध के कारण मिट्टी पर नमी जमने व प्रकाश की कमी से पत्तेदार फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुंध और तापमान में गिरावट का असर सीधा स्वास्थ्य पर भी दिखा। अस्पतालों में ठंड व श्वसन संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। बुजुर्ग, बच्चे और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों में सांस लेने की दिक्कत, खांसी और जुकाम जैसे लक्षणों से प्रभावित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
रेल यातायात भी धुंध से प्रभावित
सड़क परिवहन के साथ-साथ रेल यातायात भी धुंध से प्रभावित हुआ। इस कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही लंबा समय बिताना पड़ा। धुंध के चलते रविवार को ट्रेन नंबर 15910 अवध-असम एक्सप्रेस सुबह 04:25 बजे की जगह 05:27 बजे जींद जंक्शन पहुंची। ट्रेन नंबर 54036 जाखल पुरानी दिल्ली पैसेंजर सुबह 06:01 बजे की जगह 06:47 बजे, ट्रेन नंबर 14036 धौलाधार एक्सप्रेस 06:52 बजे की जगह 08:46 बजे जींद पहुंची। ट्रेन नंबर 20424 पातालकोट एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12482 गंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 54044 हिसार-जींद एक्सप्रेस भी घंटों की देरी से पहुंची। वहीं, ट्रेन नंबर 20990 उदयपुर सिटी सुपरफास्ट दोपहर बाद 03 : 18 बजे की जगह शाम 05:26 बजे जींद पहुंची। ट्रेन नंबर 19803 माता वैष्णो देवी जम्मू कटरा एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 20989 चंडीगढ़ सुपरफास्ट, ट्रेन नंबर 20423 पातालकोट एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से स्टेशन नहीं पहुंची। ट्रेन नंबर 15743 फरक्का एक्सप्रेस सुबह 08:18 बजे की बजाय दोपहर 02:00 बजे जींद जंक्शन पर पहुंची।

-----------------------------
मौसम में धुंध और ठंड के प्रकोप के कारण प्रतिदिन सुबह दृश्यता कम रहने की संभावना बनी रहेगी। रात के बाद और सुबह के शुरुआती घंटों में लोगों को गर्म कपड़े पहनने, घरों और विद्यालयों में ठंड से बचने के लिए प्रबंध करने की जरूरत है।
-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed