फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The city air is very bad for four days, AQI was 411 on Sunday

चार दिन से शहर की हवा बेहद खराब, रविवार को 411 रहा एक्यूआई

Mon, 02 Nov 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
The city air is very bad for four days, AQI was 411 on Sunday
मिनी बाईपास सड़क पर गुजर रहे वाहन की वजह से उड़ रही धूल। - फोटो : Jind
जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिन से एक्यूआई 400 से पर है। प्रदूषण का यह स्तर बेहद खतरनाक माना जाता है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए तमाम उपाय करने का दावा किया था, लेकिन शहर की निर्माणाधीन सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं किया गया, जिसकी वजह से हर समय धूल उड़ती रहती है। जींद में कई जगह निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते दिनभर सड़कों पर धूल उड़ती रहती है, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। शहर के रोहतक रोड, मिनी बाईपास, सफीदों रोड स्कीम नंबर पांच-छह, ज्ञान तारा रोड सहित तमाम ऐसी जगह, जहां सड़कें उखाड़ी हैं, वहां पानी का छिड़काव नहीं हो पाया। वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान का कहना है कि प्रदूषण रोकने के लिए नगर परिषद की सीमाओं में अभियान चलाया जा रहा है। वहीं नगर परिषद की सीमाओं में निर्माणाधीन सड़कों पर पानी का छिड़काव करने के लिए बोला गया है।
विज्ञापन

24 अक्तूबर को एक्यूआई 316, 25 अक्तूबर को 352, 26 अक्तूबर को 355, 27 अक्तूबर को 323, 28 अक्तूबर को 263, 29 अक्तूबर को 405, 30 अक्तूबर को 440 व 31 अक्तूबर को एक्यूआई 395 पर रहा । वहीं प्रदूषण का स्तर बढ़ने से मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। अस्थमा व एजर्ली के मरीज बढ़ रहे हैं। अकेले अस्थमा के 35 से 40 मरीज आ रहे हैं। वहीं प्रदूषण का असर आंखों पर भी पड़ रहा है। पिछले तीन दिन में नागरिक अस्पताल में आंखों की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 100 लो आते थे, लेकिन पिछले तीन-चार दिन से इनमें 30 मरीजों की वृद्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed