फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The CIA will investigate the demand for a ransom of two lakh.

Jind News: सीआईए करेगी दो लाख की रंगदारी मांगने की जांच

Thu, 21 May 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The CIA will investigate the demand for a ransom of two lakh.
जींद। गोहाना रोड पर आटा चक्की संचालक से रंगदारी मांगने के मामले की जांच सीआईए करेगी। यह मामला अब सीआईए को सौंप दिया है।
विज्ञापन


19 मई को रोहतक रोड स्थित लक्ष्मी नगर निवासी विनोद कुमार ने एफआईआर में बताया था कि वह गोहाना रोड स्थित ओवरब्रिज के पास आटा चक्की चलाते हैं। सोमवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो उसमें एक चिट्ठी पड़ी मिली। इसमें लिखा था कि दो लाख रुपये और अलग-अलग बैंक खातों से जुड़े दो सिम कार्ड चाहिए।

20 मई तक दो लाख रुपये और दो सिम कार्ड गोहाना रोड पर 31 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास दो ईंटों के नीचे रख दिए जाएं। इस चिट्ठी में किसी बदमाश का नाम नहीं लिखा है। पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब मामले की जांच सीआईए को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed