{"_id":"639f6c59aef216380506bc6a","slug":"the-cheer-of-passion-the-darkness-of-ignorance-being-erased-by-the-flame-of-service-jind-news-rtk666780281","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जज्बे की जय-जयकार, सेवा की लौ से मिटा रहीं अज्ञानता का अंधकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जज्बे की जय-जयकार, सेवा की लौ से मिटा रहीं अज्ञानता का अंधकार
विज्ञापन
बेहतर सामाजिक कार्य करने पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा लाजवंती ढिल्लों को सम्मानित करते हुए। फाइल फ?
- फोटो : Jind
जींद। आपाधापी के युग में व्यक्ति स्वयं तक सिमट कर रह गया है। किंतु जरूरतमंदों के सेवा के लिए हर पल तत्पर रहने वाली लाजवंती ढिल्लों सुखद एहसास कराती हैं।
वे पिछले पांच वर्षों से स्कूल में पढ़ने वाले सभी कक्षाओं के जरूरतमंद 50 विद्यार्थियों की फीस माफ कर उनके लिए पाठ्य सामग्री से लेकर वर्दी तक का खर्च वहन करती हैं। इसके अलावा वे सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, जूते व खाद्य सामग्री वितरण करती हैं, ताकि धन के अभाव में किसी को परेशानी न हो।
नरवाना रोड पर डीएन स्कूल की संचालिका लाजवंती ढिल्लों ने वर्ष 2017 में स्कूल में कुछ होनहार विद्यार्थियों द्वारा फीस देने में असमर्थता को देखते हुए निर्णय लिया था। जिसके चलते उस समय से अब तक स्कूल में प्रतिवर्ष जरूरतमंद 50 विद्यार्थियों की फीस माफ कर निर्धन घरों में शिक्षा का प्रकाश फैलाया जा रहा है। वे शहर में व इसके आसपास के गांव झांझ, ईंटल कला, ईक्कस, पटियाला चौक, संतनगर, रेलवे रोड, कैथल रोड, नरवाना रोड अपोलो रोड पर पिछले छह वर्ष से जरूरतमंदों को सर्दियों में कंबल, कपड़े व जूते वितरित कर दूसरे लोगों को भी सहायता करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज बनाने के लिए भी वे जागरूकता मुहिम में जुटी हैं।
विज्ञापन
कोरोना काल में पेश की थी सेवा भाव की नजीर
कोराना काल में लाजवंती ने सेवाभाव की नजीर कायम की। जब हर कोई संक्रमित होने के डर से घर में दुबक कर बैठा था, तब वे लोगों को बीमारी से बचाने और जागरूक करने के लिए डटी रहीं। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करते हुए उन्होंने शहर की कालोनियों में छह हजार से ज्यादा मास्क, पांच हजार सेनेटाइजर, 500 पीपीटी कीट का वितरण किया।