फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The charge given to the officials is completely fake: Chandrakant Arya

पदाधिकारियों को दिलवाया गया चार्ज पूरी तरह फर्जी : चंद्रकांत आर्य

Sat, 27 Sep 2025 08:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 27 Sep 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
The charge given to the officials is completely fake: Chandrakant Arya
26जेएनडी47-नरवाना में पत्रकार वार्ता के दौरान बातचीत करते हुए चंद्रकांत आर्य। संवाद
नरवाना। आर्य शिक्षण संस्थाओं के स्कूलों पर प्रशासन की ओर से समिति पदाधिकारियों को चार्ज दिलवाए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। आर्य समाज प्रधान चंद्रकांत आर्य ने शुक्रवार को रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रशासन और समिति पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


चंद्रकांत आर्य ने कहा कि समिति पदाधिकारियों को दिलवाया गया चार्ज पूरी तरह फर्जी और धोखाधड़ी से हुआ है। उनके मुताबिक इस संबंध में हाईकोर्ट का कोई आदेश नहीं है और जिस दिन प्रशासनिक अधिकारी चार्ज दिलवाने पहुंचे थे उस समय उनके पास भी कोई आदेश नहीं था।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि चार्ज मिलने के बाद समिति सदस्यों ने तीनों स्कूलों के क्लर्क रूम में रखा रिकॉर्ड भी खुर्द-बुर्द कर दिया है जिसकी शिकायत दी जाएगी। आर्य ने कहा कि यह लोग धक्के से संस्थाओं पर कब्जा जमाना चाहते हैं जिसे किसी भी कीमत पर सफ ल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में लोग केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करेंगे। चंद्रकांत आर्य ने कहा कि आर्य स्कूल का नाम साल 1953 से प्रिंसिपल बोर्ड में दर्ज है, लेकिन साल 1972 से कुछ लोग फर्जी सोसाइटी बनाकर आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नाम से सभा को गुमराह करते आ रहे हैं। साल 2009 में जब स्टेट रजिस्ट्रार ने इसे रद्द किया तो मामला सामने आया। इस मौके पर तेजपाल शर्मा व नवीन शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed