फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The car collided with the truck due to the driver's nap, the woman died, two injured

कनाडा से संगरूर जा रहे दंपति की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, पत्नी की मौत पति व चालक घायल

Sun, 05 Jun 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The car collided with the truck due to the driver's nap, the woman died, two injured
: राजेंद्र घायल। - फोटो : Jind
जींद। कनाडा से एयरपोर्ट होते हुए अपने घर संगरूर लौट रहे दंपती के कार चालक को नींद की झपकी आने से निडानी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इसमें 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि उनके पति और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना में मृतक महिला कमलेश के पति राजेंद्र निवासी संगरूर ने बताया कि उसके बच्चे कनाडा में रहते हैं। वह और उसकी पत्नी कमलेश दो वर्ष पहले अपने बच्चों के पास कनाडा गए थे। शुक्रवार रात को वह कनाडा से दिल्ली एयरपोर्ट पर आए थे। यहां से उन्होंने एक टैक्सी किराये पर ली। वह सुबह लगभग पांच बजे दिल्ली एयरपोर्ट से चले थे। सुबह जब वह लोग निडानी गांव के पास पहुंचे तो सड़क पर खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई। कार टकराने से पहले उन्होंने चालक से पूछा था कि यदि नींद आए या फिर थकान हो तो वह कुछ देर कार रोककर आराम कर सकते हैं लेकिन चालक ने मना कर दिया। उन्होंने इससे पहले सोनीपत के पास एक होटल पर चाय भी पी थी। अचानक चालक को नींद का झटका आ गया और कार असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचकर दी थी परिवार की सूचना
दंपति ने कनाडा से दिल्ली पहुंचकर संगरूर में अपने परिजनों को फोन कर शनिवार दोपहर तक पहुंचने की सूचना दी थी, लेकिन इस हादसे ने उनका रास्ता ही बदल दिया। घटना के बाद परिवार बेहद दुखी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन पहले भी झपकी ने ली थी सात लोगों की जान
दस दिन पहले भी चालक को नींद आने के कारण हरिद्वार में अस्थि विसर्जित कर लौट रहे एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 16 घायल हो गए थे। चालक द्वारा लापरवाही बरतने के कारण हादसों की संख्या बढ़ रही है। जिसमें आए दिन यात्रियों को मौत के मुंह में धकेला जा रहा है।
गाड़ी में फंस गए थे तीनों
दुर्घटना के बाद तीनों गाड़ी में बुरी तरह से फंस गए थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
...काश चालक बात मान लेता तो बच जाता हादसा
बकौल राजेंद्र कार टकराने से पहले उन्होंने चालक से पूछा था कि यदि नींद आए या फिर थकान हो तो वह कुछ देर कार रोककर आराम कर सकता हैं लेकिन चालक ने मना कर दिया। उन्होंने इससे पहले सोनीपत के पास एक होटल पर चाय भी पी थी। अचानक चालक को नींद का झटका आ गया और कार असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। राजेंद्र को इस बात का मलाल है कि यदि चालक दंपती का कहना मानकर गाड़ी को कुछ समय रोक लेता तो यह हादसा होने से बच सकता था।

बॉक्स
पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। गाड़ी चालक मिथुन अभी बयान देने की हालत में नहीं है। उसके बयान के आधार पर ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
दिनेश कुमार, सदर थाना प्रभारी
फोटो कैप्शन
04जेएनडी05: मिथुन गाड़ी चालक।
04जेएनडी06: राजेंद्र घायल।
04जेएनडी07: निडानी गांव के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed