{"_id":"67533a67faee475b8a02a0d5","slug":"the-camp-strengthened-the-communication-between-the-administration-and-the-public-jind-news-c-199-1-jnd1001-126735-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शिविर से प्रशासन और जनता के बीच संवाद बना सशक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शिविर से प्रशासन और जनता के बीच संवाद बना सशक्त
Fri, 06 Dec 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
उचाना। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए उनका मौके पर समाधान करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभर रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो रहा है व साथ ही प्रशासन में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को बढ़ावा मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहते है। इससे शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है। शिविरों में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेंशन और राशन जैसी समस्याओं का मौके पर ही समाधान संभव है। संवाद