फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The bride who came a month and a half ago absconded with jewelry

Jind News: डेढ़ माह पहले आई दुल्हन जेवरात लेकर फरार

Mon, 21 Aug 2023 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The bride who came a month and a half ago absconded with jewelry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। अलेवा में डेढ़ माह पहले आई दुल्हन रात को जेवरात के साथ अपने बच्चे सहित फरार हो गई। महिला के पति ने अलेवा थाना पुलिस को शिकायत देकर उसे ढूंढने की गुहार लगाई है।


अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने करीब डेढ़ माह पहले करनाल जिले के गांव जुंडला की रोजी के साथ शादी की थी। रोजी को 13 साल का बच्चा भी है और वह दिव्यांग है। रोजी की पहली शादी कैथल जिले के गांव रोहेड़ा में हुई थी। वह उसके साथ दूसरी शादी कर वह गांव में रह रही थी। उसके साथ पहली शादी का बच्चा भी रह रहा था। 19 अगस्त रात को रोजी बिना किसी को बताए बच्चे के साथ कहीं चली गई। अपने स्तर से ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने अपने घर में सामान को चेक किया तो शादी के समय रोजी को जो गहने पहनाए थे, वह भी गायब मिले। अलेवा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed