{"_id":"61cde65c12381363053f131e","slug":"the-body-was-cremated-after-65-hours-on-the-assurance-of-fulfilling-all-the-three-demands-jind-news-rtk634329950","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर 65 घंटे बाद हुआ शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर 65 घंटे बाद हुआ शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक मोहित की मौत के मामले में वीरवार को परिजन प्रशासन के आश्वासन पर सहमत हुआ और लगभग 65 घंटे बाद मोहित के शव का अंतिम संस्कार के लिए माने। शाम को कस्बे के गोशाला रोड पर मोहित के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं वीरवार सुबह से ही परिजनों के समर्थन में आए व्यापारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहा। लगभग साढ़े चार बजे प्रशासन ने पीड़ित परिवार द्वारा रखी गई तीन मुख्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। परिवार की मांग है कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, आर्थिक मुआवजा दिया और जिस डॉक्टर की लापरवाही से मोहित की मौत हुई उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। इस पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोस के अनुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। लेकिन इससे पहले परिवार की स्थिति जानी जाएगी। रही बात सरकारी नौकरी की तो डीसी या अन्य आधार पर मृतक की पत्नी को नौकरी दिलवानेे के लिए उच्च अधिकारियों को चिट्ठी भेजी जाएगी। डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग पर एसडीएम ने कहा कि बोर्ड द्वारा इस मामले की जांच कर जो रिपोर्ट दी जाएगी, उसी के आधार पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सरकार का फूंका पुतला
पीड़ित परिवार के सदस्य अस्पताल में धरना देकर न्याय की गुहार लगा रहे थे। वीरवार को व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग अन्य व्यापारियों के साथ अस्पताल में पहुंचे। व्यापारियों की मौजूदगी में नागरिक अस्पताल के सामने सरकार का पुतला फूंका गया। बजरंग दास गर्ग ने कहा कि अगर नरेश के परिवार को न्याय नहीं मिला तो इस मामले को लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
मां ने कहा डॉक्टर की लापरवाही के कारण मेरी दुनिया उजड़ गई
वीरवार को मृतक मोहित की मां रोशनी व पत्नी सुनीता भी नागरिक अस्पताल में पहुंची थी। मां रोशनी रो रो कर अपनी दुनिया उजड़ जाने बात कहकर बार बार बेसुद हो रही थी। मृतक की पत्नी सुनीता को लेकर रोशनी ने कहा मेरी बहु को अब में क्या जवाब दूंगी। वहीं मृतक की पत्नी का भी रो रो कर बुरा हाल था। मृतक की दिव्यांग बहन भी वीरवार के धरने में शामिल रही। परिवार की स्थिति को देखकर धरने में मौजूद सभी लोगों की आंखों मे आंसू थे।
परिजनों ने शहर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
वीरवार सुबह मृतक मोहित के परिजनों द्वारा शहर में सरकार व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। मृतक के पिता नरेश निवासी आजाद नगर ने प्रदर्शन के दौरान लोगों से उसका साथ देने की अपील की और कहा कि आज उसका बेटा डॉक्टरों की लापरवाही का शिकार हुआ है। कल उनके बेटे भी हो सकते हैं इसलिए एकजुटता के साथ ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन आजाद नगर से लेकर नागरिक अस्पताल तक किया गया।