फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The body of a young man was found near the railway tracks; his scooter was also recovered.

Jind News: रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, स्कूटी भी बरामद

Fri, 23 Jan 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found near the railway tracks; his scooter was also recovered.
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक के पास रोहतक रोड पुल के नीचे एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान रामबीर कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय पुनीत के तौर पर हुई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन

जीआरपी को शुक्रवार दोपहर सूचना मिली थी कि रोहतक रोड पुल के नीचे एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उसकी तलाशी ली तो जेब में स्कूटी की चाबी मिली और कुछ ही दूरी पर स्कूटी भी मिल गई।
विज्ञापन

मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों ने बताया कि पुनीत नशे का आदी था। शाम को ही वह घर से निकला था और रात को नहीं लौटा था। जांच अधिकारी कविता ने बताया कि शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed