फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The body of a young man was found in a minor, marks of injuries were found at many places on the body

Jind News: माइनर में मिला युवक का शव, शरीर पर कई जगह मिले चोटों के निशान

Thu, 31 Jul 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 31 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in a minor, marks of injuries were found at many places on the body
30जेएनडी07-नागरिक अस्पताल में शव लेने के लिए पहुंचे परिजन। संवाद
जींद। ईंटल खुर्द से जाजवान रोड पर माइनर में एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव की पहचान जलालपुर कलां निवासी 37 वर्षीय राकेश के रूप में हुई। मृतक के सिर, मुंह और अन्य जगह चोटों के निशान हैं लेकिन परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मृतक के पास उसका मोबाइल फोन नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि राकेश शाम को घर से निकला था लेकिन वह किसके साथ गया ये नहीं पता। वह सुबह तक वापस घर नहीं लौटा। बाद में पता चला कि उसका शव ईंटल खुर्द-जाजवान रोड पर माइनर में पड़ा हुआ है। उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। वह अविवाहित था और अपने दोनों भाइयों के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन


वर्जन

परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुलतान सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना पुलिस, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed