फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The body of a headmaster was found in a car parked on the roadside in Narwana industrial area

Jind News: नरवाना औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार में मिला हेडमास्टर का शव

Mon, 28 Apr 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 28 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The body of a headmaster was found in a car parked on the roadside in Narwana industrial area
27जेएनडी17-गाड़ी की जांच करते हुए पुलिस की टीम। संवाद
नरवाना (जींद)। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर स्थित शहर के औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह एक कार में एक व्यक्ति का शव मिला। क्षेत्र में काम करने के लिए लोगों ने गाड़ी में शव देखा। फिर इस बारे में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर शहर थाना पुलिस के प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने कार में मिले शव की पहचान कर ली है। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ के रहने वाले मुकेश के रूप में हुई, जो नरवाना के गांव फरैण कलां के राजकीय स्कूल में हेडमास्टर के पद पर तैनात थे। स्थानीय लोगों के अनुसार यह एक आई-10 कार शनिवार सुबह से औद्योगिक क्षेत्र की सड़क किनारे खड़ी हुई थी। रविवार सुबह कुछ लोगों ने कार में झांककर देखा तो उन्हें शव दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को मौके पर बुलाया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने शव की हालत ज्यादा गंभीर हालात होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक मुकेश सरनाली मोड़ महेंद्रगढ़ का रहने वाले थे
मृतक मुकेश सरनाली मोड़ महेंद्रगढ़ का रहने वाले थे, जो हाल ही में नरवाना के हनुमान नगर में किराये के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। पिछले करीब दो साल से फरैण गांव के राजकीय स्कूल में हेडमास्टर के पद तैनात थे। वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों को यह भी कहना था कि मृतक मुकेश पिछले दो दिन से लापता थे। इनके दो बच्चे हैं, जिनमें से एक पुत्री जो चंडीगढ़ में एमबीबीएस की तैयारी कर रही है और पुत्र गुरुग्राम में बीटेक की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में शव पडे़ होने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। गाड़ी में मिले शव की शिनाख्त कर ली गई। इसके बाद परिजनों को बुलाकर मौके पर जरूरी कार्रवाई की। शव के पोस्टमार्टम के लिए शव को खानपुर मेडिकल के लिए भेजा है।
--ईश्वर सिंह, शहर थाना प्रभारी।

27जेएनडी17-गाड़ी की जांच करते हुए पुलिस की टीम। संवाद

27जेएनडी17-गाड़ी की जांच करते हुए पुलिस की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed