फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The audience became emotional while watching the enactment of 'Bharat Milap'; Lord Ram was left deeply saddened upon hearing the news of his father's passing.

Jind News: भरत मिलाप का मंचन देख भावुक हुए दर्शक, पिता के निधन की खबर सुनकर दुखी हुए श्रीराम

Sat, 17 Oct 2026 03:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
The audience became emotional while watching the enactment of 'Bharat Milap'; Lord Ram was left deeply saddened upon hearing the news of his father's passing.
फोटो 5 नरवाना। भरत मिलाप का मंचन करते हुए कलाकार। स्रोत आयोजक।

विज्ञापन
नरवाना। पुरानी अनाज लोहा मंडी में श्री रामा भारतीय कला केंद्र की ओर से करवाए जा रहे रामलीला मंचन में भरत मिलाप, निखादराज और अगस्त ऋषि तक के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर परिषद की पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुदेश चौपड़ा, जयभगवान मित्तल, सुशील मित्तल और रिपन ने शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर लीला का शुभारंभ करवाया। मंच संचालन शैलेंद्र मोहन गर्ग ने किया। इससे पहले कलाकारों ने मंच पर भगवान विष्णु की आरती प्रस्तुत की। मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण वनवास के दौरान वन में रह रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, अयोध्या में भाई राम से मिलने के लिए भरत व्याकुल हो उठते हैं। वह राम को खोजने के लिए निकल पड़ते हैं। रास्ते में उनकी मुलाकात निखादराज से होती है। पहले भरत के आने की सूचना से निखादराज सतर्क हो जाते हैं, लेकिन मुलाकात के बाद वह भी उनके साथ श्रीराम से मिलने चल पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम से मिलकर भरत उन्हें अयोध्या में हुई घटनाओं और पिता के निधन की सूचना देते हैं। यह समाचार सुनकर श्रीराम दुखी हो जाते हैं। इसके बाद वह भरत को अयोध्या लौटने के लिए कहते हैं। मंचन में राम की भूमिका अमन वर्मा, लक्ष्मण की रामप्रकाश और सीता की भूमिका प्रिंस धीमान ने निभाई। इस मौके पर प्रधान भारत भूषण गर्ग, संरक्षक सुशील कौशिक एडवोकेट, हंसराज समैण, ईश्वर गोयल, वीरेंद्र नैन, मंजीत गौरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed