{"_id":"68dd7263c13236db7402a2ef","slug":"the-arrival-of-pr-paddy-in-the-districts-markets-has-increased-jind-news-c-199-1-sroh1009-141883-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिले की मंडियों में पीआर धान की आवक तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिले की मंडियों में पीआर धान की आवक तेज
Wed, 01 Oct 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
01जेएनडी35: नरवाना की अनाजमंडी में पहुंची धान। संवाद
जींद। जिले कई मंडियों में पीआर धान की आवक बढ़ गई है लेकिन जींद में मंडी में अभी भी सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। इससे किसानों को खरीद का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
जिले की सभी मंडियों में अब तक 116010 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई। वहीं अब तक 22 हजार क्विंटल धान का खरीद हुई है। जींद की अनाज मंडी में मार्केट कमेटी सचिव का नोटिस भी हैफेड से खरीद शुरू नहीं करवा पाया।
बुधवार को नरवाना की मेला अनाज मंडी में 17343 क्विंटल धान पहुंची। इस मंडी में मंगलवार तक 66979 क्विंटल धान आई थी। बुधवार को 3015 क्विंटल धान की खरीद भी हुई है। मंडी में डीएफएससी और हैफेड ने कुल 9250 क्विंटल धान की खरीद कर ली है।
विज्ञापन
धमतान साहिब सब यार्ड में बुधवार को 3112 क्विंटल धान पहुंची और डीएफएससी ने अब तक 1635 क्विंटल व वेयरहाउस ने 489 क्विंटल धान की खरीद की है। धनौरी सब यार्ड में 1623 क्विंटल धान की खरीद हुई और मंगलपुर में 1260 क्विंटल धान की पहुंची।
इसके अलावा जुलाना, सफीदों, पिल्लूखेड़ा, उचाना मंडियों में भी पीआर धान की खरीद हो रही है। शहर की अनाजमंडी में अब तक पीआर धान की आवक लगभग एक हजार क्विंटल हुई है लेकिन अभी तक खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ रही है।