Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The air in Jind has turned toxic, with the AQI reaching 310, posing an increased health risk to the public.

Jind News: जींद की हवा हुई जहरीली, एक्यूआई 310 पर पहुंचा, लोगों की सेहत पर बढ़ा खतरा

Sat, 07 Nov 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The air in Jind has turned toxic, with the AQI reaching 310, posing an increased health risk to the public.
फोटो 07जेएनडी05-जुलाना क्षेत्र में किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान बारे जागरूक करते
जींद। जिले में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 310 पर पहुंच गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। हवा में प्रदूषक कणों की बढ़ती मात्रा लोगों की सेहत के लिए चिंता का विषय बन गई है। प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, खांसी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए स्थिति अधिक चिंताजनक है।
विज्ञापन

एक तरफ दिवाली पर जिले में जमकर आतिशबाजी हुई, वहीं दूसरी ओर खेतों में पराली जलाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। रात के अंधेरे में धान के अवशेष जलाए जाने से निगरानी और कार्रवाई करना चुनौती बना हुआ है। पटाखों से निकलने वाला धुआं और महीन कण भी हवा की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। ऐसे में आगामी दिनों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने गांवों में जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को जींद उपमंडल के कैरखेड़ी, बड़ौदी, मनोहरपुर, लोहचब, बहबलपुर और खोखरी में उपमंडल कृषि अधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाना में कृषि अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। वहीं नंदगढ़ और सिरसाखेड़ी में जागरूकता शिविर लगाकर किसानों को पराली प्रबंधन के तरीके बताए गए। सफीदों और पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में भी कृषि अधिकारियों और गुण नियंत्रण निरीक्षक ने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की।
जिले में पराली जलाने के पांच मामले आए सामने, किसानों को नोटिस
जिले में अब तक पराली जलाने के पांच मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें नरवाना के दनौदा खुर्द गांव में किसान प्रदीप के खेत में दो एकड़, उचाना के खेड़ी मसानिया में सुरेंद्र के खेत में दो एकड़, छात्तर गांव में जोगेंद्र के खेत में डेढ़ एकड़, कलौदा खुर्द में सतीश के खेत में डेढ़ एकड़ और झील गांव में शमशेर के खेत में 1.95 एकड़ धान की पराली जली मिली। इन मामलों में कृषि विभाग की ओर से संबंधित किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें चार मामले हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (एचएआरएसएसी) के माध्यम से सामने आए, जिनमें तीन में आग लगने की पुष्टि हुई। इन पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं विभागीय अधिकारियों ने दो अन्य मामले पकड़े, जिनमें एफआईआर दर्ज करवाकर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार पांच मामलों में कुल 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया जा चुका है।
प्रदूषण पर रोक के लिए जागरूकता के साथ सख्त निगरानी भी जरूरी
बढ़ते प्रदूषण के बीच खेतों में रात के समय पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी निगरानी और कार्रवाई जरूरी है। वहीं दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद हवा में मौजूद प्रदूषक कणों का असर भी आने वाले दिनों में दिखाई दे सकता है। ऐसे में केवल जागरूकता अभियान चलाना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि पराली जलाने पर प्रभावी रोक, नियमित निगरानी और प्रदूषण फैलाने वाले अन्य स्रोतों पर कार्रवाई भी जरूरी है। हवा की बिगड़ती गुणवत्ता को देखते हुए लोगों को भी खुले में कचरा और कृषि अवशेष जलाने से बचना होगा।

बेलर मशीनों से करें पराली का प्रबंधन
कृषि उपनिदेशक डॉ. सुखदेव कंबोज ने किसानों से अपील की कि वे पराली में आग लगाने के बजाय बेलर मशीनों और अन्य उपलब्ध संसाधनों से उसका प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक करने के साथ पराली प्रबंधन के व्यावहारिक विकल्पों की जानकारी भी दी जा रही है। वहीं बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पराली जलाने पर प्रभावी रोक और नियमित निगरानी जरूरी है। आमजन को भी खुले में कचरा और कृषि अवशेष जलाने से बचना चाहिए, ताकि हवा की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed