फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The administration gave 48 hours to the farmers to take action on the complaint of showing gun.

किसानों को बंदकू दिखाने की शिकायत पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया

Fri, 30 Apr 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
The administration gave 48 hours to the farmers to take action on the complaint of showing gun.
जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास के घेराव के दौरान विधायक के परिवार द्वारा किसानों को बंदूक दिखाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि शिकायत पर अगर 48 घंटे में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो तीन मई को खटकड़ टोल के पास किसानों के धरने पर जिले के सर्व समाज व सर्व खापों की महापंचायत बुलाई जाएगी। महापंचायत में आगामी रणनीति बनाई जाएगी। पालवां खटकड़ टोल पर किसानों को संबोधित कर रहे थे। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता फूलपति खटकड़ ने की। रूपचंद्र थुआ, सुरेश पालवां, संदीप सुदकैन कलां, अजमेर खटकड़, मोहित उचाना सांकेतिक भूख हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

पालवां ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जींद के कार्यक्रम का पता लगने के बाद किसान विरोध जताने के लिए जींद पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के जाने के बाद किसान जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन देने व घेराव करने गए थे। यहां पर उनके परिवार के सदस्यों ने किसानों को जान से मारने की धमकी दी। साथ में उनके हाथ में बंदूक भी थी। इसकी शिकायत पुलिस में भी दी है। दो दिन का समय प्रशासन द्वारा मांगा गया था। दो मई तक का समय किसान व मजदूरों ने प्रशासन को दिया है। पालवां ने कहा कि भाजपा विधायक को किसान शरारती तत्व नजर आने लगे हैं। शरारती तत्व प्रदर्शन की अगुवाई करने वालों को बता कर किसान व मजदूर का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन

आज खटकड़ टोल पर मनाएंगे मजदूर दिवस
खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान ने कहा कि एक मई को खटकड़ टोल पर मजदूर दिवस मनाया जाएगा। इस दिन मजदूर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। मंच संचालन से लेकर वक्ता मजदूर ही होंगे। सत्ता के घमंड में आज भाजपा व जजपा नेता चूर हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। किसान अपना हक सरकार से मांग रहा है। भाजपा की केंद्र सरकार को चाहिए कि वह कृषि कानून रद्द करे और एमएसपी पर कानून बनाए। इस मौके पर सिक्किम सफा खेड़ी, अनीता सुदकैन, बलिंद्र उचाना, पनमेश्वरी, उमेद छापड़ा, रणधीर चहल, समुंद्र फोर, कुलबीर मलिक, गीता, अनीता खटकड़, हरिकेश काब्रच्छा, भूपेंद्र जागलान व नरेंद्र गतौली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed