{"_id":"6628148aa805db593c06a256","slug":"the-accused-of-stabbing-a-young-man-was-sent-to-jail-jind-news-c-199-1-sroh1009-116145-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवक को चाकू मारने के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवक को चाकू मारने के आरोपी को भेजा जेल
Wed, 24 Apr 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड पर 17 फरवरी को भटनागर कॉलोनी निवासी अंकित को चाकू मारकर घायल करने के आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अहिरका निवासी निशांत उर्फ हर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में भटनागर कॉलोनी निवासी अंकित ने बताया कि वह अपने दोस्त सौरभ के साथ बाइक पर सवार होकर 17 फरवरी को अपने जानकार जतिन से मिलने के लिए सरकारी अस्पताल जा रहा था। इस दौरान अहिरका निवासी हर्ष, गुगन निवासी लुदाना व खटकड़ निवासी संदीप ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वहां पर लोगों को जुटता हुआ देखकर सभी जान से मारने की धमकी देकर फारर हो गए। राहगीरों ने उनको नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को अहिरका निवासी निशांत उर्फ हर्ष को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।