फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The accused driver who fled leaving the vehicle full of adulterated ghee arrested

मिलावटी घी से भरी गाड़ी छोड़कर फरार होने वाला आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Wed, 04 Aug 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The accused driver who fled leaving the vehicle full of adulterated ghee arrested
सफीदों रोड पर खड़ी एक गाड़ी से फूड एंड सेफ्टी तथा पुलिस विभाग की टीम ने 17 जुलाई को मिलावटी देसी घी से भरी गाड़ी पकड़ी थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में रोहतक रोड स्थित सुभाष नगर हाल आबाद बिशंबर नगर निवासी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अदालत के पीछे इंप्लाइज कॉलोनी स्थित घी की फैक्टरी से सामान भी बरामद किया गया है। आरोपी सफीदों रोड पर मिलावटी देसी घी की भरी गाड़ी छोड़कर भाग गया था। 17 जुलाई को फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि सफीदों गेट पर मार्केट में एक गाड़ी खड़ी है। इसमें देसी मिलावटी घी भरा हुआ है। सूचना के बाद फूड सेफ्टी विभाग की टीम पुलिस के साथ मार्केट में पहुंची। रेड की भनक लगते ही गाड़ी का चालक यहां से फरार हो गया, जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो इसमें 75 किलोग्राम नोवा देसी घी, 40 किलोग्राम मधुसूदन, 20 किलोग्राम वीटा और 107 किलोग्राम बिना मार्का और 15 किलो डेयरी प्लस बरामद हुआ। विभाग ने गाड़ी के अंदर रखे एक कट्टे से वीटा, मधुसूदन, हरियाणा, दीपक, डेयरी प्लस के पैक समेत विभिन्न देसी घी मार्का के रैपर और अमूल के गत्ते तथा पांच खाली पीपे वीटा के बरामद किए। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने संबंधित ब्रांड के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। जांच के बाद पकड़े गए देसी घी को अधिकारियों ने मिलावटी बताया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने गाड़ी से बरामद किए गए घी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। नोवा घी के सेल्स मैनेजर सुरेंद्र की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु कालाबाजारी अधिनियम, कॉपी राइट एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि आरोपी गौरव को मंगलवार रात को गोहाना रोड से काबू किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर अदालत के पीछे इंप्लाइज कॉलोनी स्थित फैक्टरी में भी छापा मारा गया है। जहां पर पुलिस ने घी बनाने के लिए प्रयोग होने वाले सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed