Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The 108 Kundiya Mahayagna will conclude today.

Jind News: 108 कुंडीय महायज्ञ का आज होगा समापन

Thu, 26 Feb 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 26 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The 108 Kundiya Mahayagna will conclude today.
26जेएनडी38: हुड्डा मैदान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए कर्
जींद। हुड्डा मैदान इन दिनों आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना है। 18 फरवरी से मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना के साथ शुरू हुआ 103वां 108 कुंडीय महायज्ञ शुक्रवार को महाआरती के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन

महायज्ञ के मुख्य यजमान कर्ण प्रताप सिंह ने बताया कि समापन अवसर पर विशाल मानव शृंखला बनाकर भारत का मानचित्र तैयार किया जाएगा जिसके माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और एक राष्ट्र-एक चुनाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वीरवार को आयोजन स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कर्ण प्रताप सिंह ने कहा कि महायज्ञ के शुभारंभ पर हुई वर्षा को श्रद्धालुओं ने इंद्र देवता का आशीर्वाद माना।
विज्ञापन

आयोजन समिति का दावा है कि इस अनुष्ठान से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है तथा पर्यावरण शुद्धि और सामाजिक समरसता को बल मिला है। महायज्ञ में समाज के सभी वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षाविद, छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी और कलाकारों सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने आहुति देकर मानव कल्याण की कामना की।

26जेएनडी38: हुड्डा मैदान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए कर्

26जेएनडी38: हुड्डा मैदान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए कर्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed