फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Thanksgiving and Development Rally held in Safidon on Saturday

सफीदों के सरकारी अस्पताल को 100 बेड तक अपग्रेड किया जाएगा : नायब सैनी

Sun, 05 Apr 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Thanksgiving and Development Rally held in Safidon on Saturday
04जेएनडी25: सफीदों में रैली से पहले ​शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सफीदों के सरकारी अस्पताल को 100 बेड तक अपग्रेड किया जाएगा। सिवानामाल और खातला गांव में पशु अस्पतालों की नई इमारतें बनाई जाएंगी। वे सफीदों में शनिवार को आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली में 19.31 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओं का उद्घाटन और 30.42 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने कहा कि सफीदों में रामसर पार्क, ऑडिटोरियम और छात्रों के लिए ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी। बीएससी नर्सिंग कॉलेज का भवन जल्द बनेगा और मेमोरियल कन्या राजकीय महाविद्यालय की चहारदीवारी का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। शहर में महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर प्रवेश द्वार भी बनेगा।
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए पीपल वाला मोहल्ला में घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन हटाई जाएगी। खेड़ा खेमावती और खेड़ी तलौडा के सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी जबकि मालसिवाना गांव में नया 33 केवी सब स्टेशन स्थापित होगा। स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत रजाना कलां और ढाटरथ में पीएचसी की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने पिल्लूखेड़ा में भूमि मिलने पर फायर स्टेशन और आईटीआई खोलने की भी घोषणा की। सिंचाई और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देते हुए गंगोली, कालवा, भड़ताना समेत कई डिस्ट्रीब्यूटरी की 12.50 करोड़ रुपये से मरम्मत कराई जाएगी।
मुआना में बायोगैस प्लांट और मोरखी में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण होगा। सड़क और परिवहन ढांचे पर विशेष ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री ने 19 करोड़ रुपये से 12 सड़कों का पुनर्निर्माण, 22.89 करोड़ रुपये से विशेष मरम्मत और छह करोड़ रुपये से नई सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की घोषणा की। साथ ही 25 किलोमीटर खेत रास्तों को पक्का किया जाएगा।

अनाज मंडी सफीदों में पांच करोड़ रुपये से सड़क मरम्मत और शेड निर्माण होगा जबकि पिल्लूखेड़ा में सब्जी मंडी और नई अनाज मंडी के विस्तार की योजना भी रखी गई है। इसके अलावा सफीदों में 9.50 करोड़ रुपये की लागत से नया रेस्ट हाउस बनाया जाएगा और फायर स्टेशन को दो नए फायर टेंडर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए गांवों को अलग से पांच करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
स्थानीय स्तर पर विकास कार्य तेज होंगे। सीएम ने 40 मांगें विधायक रामकुमार गौतम की मानी हैं। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क और सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।

04जेएनडी25: सफीदों में रैली से पहले शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। प्रशासन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed